Select Date:

गिल-पुजारा की सेंचुरी पर झूमे विराट:टेक्निकल फॉल्ट के कारण DRS नहीं ले सका बांग्लादेश

Updated on 17-12-2022 06:25 PM

भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो चुका है। पहले सेशन में बांग्लादेश को 150 रन पर ऑल आउट करने के बाद भारत ने 258/2 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी डिक्लेयर की। चेतेश्वर पुजारा (102*) और शुभमन गिल (110) ने शतक जड़े। 513 रन के टारगेट के जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 42 रन बना लिए हैं।

तीसरे दिन शुभमन गिल के शतक पर पूरा इंडियन ड्रेसिंग रूम झूम उठा। चेतेश्वर पुजारा ने 1442 दिनों बाद टेस्ट में शतक लगाया। वहीं, तकनीकी गलती के कारण बांग्लादेश की टीम अहम मौके पर DRS का यूज नहीं कर सकी। ऐसे ही टॉप मोमेंट्स को इस खबर में हम जानेंगे...

बांग्लादेश नहीं ले सका DRS
भारत की पहली पारी के 32वें ओवर में बांग्लादेश अहम मौके पर रिव्यू का इस्तेमाल नहीं कर सका। यासिर अली ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट बॉल डाली। बॉल टर्न होकर शुभमन गिल के पैड पर लगी। बांग्लादेशी प्लेयर्स ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दे दिया।

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर के डिसीजन को चैलेंज करने के लिए DRS लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने कहा कि टेक्निकल फॉल्ट के कारण DRS काम नहीं कर रहा है। बांग्लादेशी इस डिसीजन से नाखुश नजर आए, लेकिन उन्हें मजबूरी में गिल को नॉटआउट मानना पड़ा।

पुजारा की सेंचुरी पर झूमे विराट
भारत के चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में 1442 दिनों बाद सेंचुरी लगाई। उन्होंने 130 बॉल पर 102 रन की नॉटआउट पारी खेली। इससे पहले 3 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पिछला टेस्ट शतक लगाया था। करीब 47 महीनों बाद आए शतक को देख पुजारा के सामने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली भी झूम उठे। उन्होंने पुजारा को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। यह पुजारा के टेस्ट करियर की सबसे तेज सेंचुरी भी है।

गिल की पहली सेंचुरी पर ड्रेसिंग रूम खुश
भारत के लिए शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा। उन्होंने 152 बॉल में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 110 रन बनाए। 99 के स्कोर पर चौका मारकर ही उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी की। यह गिल के टेस्ट करियर की पहली टेस्ट सेंचुरी है। शतक पूरा होते ही इंडियन ड्रेसिंग रूम में बैठे भारत के कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली समेत कोचिंग स्टाफ के मेंबर्स भी खुश हो उठे। सभी ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए गिल की सेंचुरी सेलिब्रेट की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.