Select Date:

आर या पार के मूड में विराट कोहली, शतक के बाद बयान से गेंदबाजों के लिए बजाई खतरे की घंटी

Updated on 11-01-2023 09:14 PM
गुवाहाटी: श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ 113 रन की आक्रामक पारी खेलकर जीत की पृष्ठभूमि तैयार करने वाले दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि वह हर मैच को उस रवैये के साथ खेलते है जैसे कि यह उनका आखिरी मैच हो। कोहली की 88 गेंद में 113 रन की पारी के दम पर भारत ने पहले वनडे में छह विकेट पर 373 रन बनाने के बाद श्रीलंका की पारी को आठ विकेट पर 306 रन पर रोक दिया।


विराट कोहली ने क्या कहा

वनडे में 45वां शतक पूरा करने वाले कोहली मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, 'एक चीज जो मैंने सीखी वह यह कि हताशा आपको कहीं नहीं ले जाती। आपको चीजों को जटिल बनाने की जरूरत नहीं है। मैदान में बिना किसी डर के खेलो। मैं चीजों को पकड़ कर नहीं रख सकता। आपको सही कारणों से खेलना होता है और हर मैच को ऐसे खेलना होता है जैसे कि यह आपका आखिरी हो और बस इसके बारे में खुश रहें। खेल आगे बढ़ता रहेगा। मैं हमेशा के लिए खेलने नहीं जा रहा हूं, मैं एक खुशहाल जगह पर हूं और अपने समय का आनंद ले रहा हूं।'भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने अपनी पारी में कुछ अलग किया। मेरी तैयारी और इरादा हमेशा एक जैसा रहता है। मुझे लगा कि मैं गेंद को अच्छे से हिट कर रहा हूं। यह उस लय के करीब था जिसके साथ मैं खेलता हूं, मुझे समझ में आया कि हमें अतिरिक्त 25-30 रनों की जरूरत है।'

गेंदबाजों से खुश नहीं रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (83) और शुभमन गिल (70) ने भी अर्धशतक जड़ने के अलावा पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़कर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। रोहित ने कहा कि वह टीम की बल्लेबाजी से संतुष्ट हैं लेकिन गेंदबाजी में सुधार करना होगा। भारतीय कप्तान ने कहा, 'हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत की। बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे लगा कि हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। मैं ज्यादा आलोचना नहीं करना चाहता क्योंकि परिस्थितियां आसान नहीं थीं। खासकर ओस गिरने के बाद।'
उन्होंने कहा, 'हमने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाई थी लेकिन गेंदबाज चीजों को सही तरीके से नहीं कर पाये।' उन्होंने अपनी शतकीय पारी और बल्लेबाजी क्रम में नीचे आने के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'मुझे लगता है कि मैं चीजों को सही तरीके से कर रहा हूं। मेरा मानना है कि टी20 में और पहले बल्लेबाजी के लिए आ सकता हूं लेकिन इस प्रारूप में छठे क्रम पर ही बल्लेबाजी करनी होगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.