उर्वशी रौतेला तो पहुंच गईं, ईशा नेगी कहां हैं? ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के दिन किया था आखिरी पोस्ट
Updated on
06-01-2023 10:10 PM
Rishabh Pant Girlfriend: मौत के मुंह से बाल-बाल बचने वाले क्रिकेटर ऋषभ पंत देहरादून से मुंंबई शिफ्ट कर दिए गए हैं। एयरलिफ्ट कर उन्हें मशहूर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में चंद दिन पहले ही एडमिट करवाया गया था। ऋषभ पंत का हाल जानने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हॉस्पिटल तक पहुंच गईं, उन्हें अंदर जाने तो नहीं मिला, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अस्पताल की बिल्डिंग की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो नजर आ रही है। याद हो कि कुछ महीने पहले उर्वशी और ऋषभ पंत आपस में भिड़ गए थे, दोनों की डेटिंग की अफवाह भी थी।
कहां हैं ईशा नेगी?
अब ऋषभ पंत के चाहने वाले उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी की खोज-खबर ले रहे हैं। ईशा की सोशल मीडिया प्रोफाइल्स खंगाली जा रहीं हैं। ये जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या ईशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए कुछ पोस्ट किया है। ईशा के इंस्टाग्राम हैंडल पर नजर डालें तो पता लगता है कि उन्होंने आखिरी पोस्ट एक्सीडेंट से एक रात पहले ही किया था। ऋषभ पंत 30 दिसंबर की अल-सुबह हादसे का शिकार हुए जबकि ईशा ने 30 दिसंबर को पोस्ट किया था।
इधर उर्वशी की दुआएं
ऋषभ पंत के हादसे की खबर मिलते ही उर्वशी रौतेला ने अपने एक फोटोशूट की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'प्रार्थना #प्यार #UrvashiRautela #UR1,' उर्वशी ने कुछ साफ तो नहीं लिखा पर वह पंत के लिए ही प्रार्थनाएं कर रहीं थीं। उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने भी पोस्ट किया था, 'सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ और आपका हेल्थ दूसरी तरफ। आपने उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। भगवान आपका भला करें।
डॉ दिनशॉ पारदीवाला कर रहे इलाज
ऋषभ पंत का ट्रिटमेंट अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की देखरेख में हो रहा है। मशहूर डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला उनका आगे का इलाज करेंगे। पंत को घुटनों में इंजरी है। लिगामेंट टियर फटने के बाद ठीक होने और रिहैबिलिटेशन की लंबी प्रकियाओं से गुजरना होगा। दुबई से लौटकर अपने होमटाउन रुड़की जाने के दौरान नारसन बॉर्डर पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में ऋषभ के पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…