Select Date:

गुजरात के बाद छत्तीसगढ़ में पठान पर बवाल:शिवसेना नेता बोले- भगवा जैसे पवित्र रंग का अपमान हुआ

Updated on 17-12-2022 06:10 PM

गुजरात में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। ये बवाल अब छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। यहां शिवसेना ने इस फिल्म के गाने और दीपिका पादुकोण के पहने कपड़ों पर आपत्ति जताई है। चेतावनी भरे लहजे में शिवसेना छत्तीसगढ़ ने एक लेटर जारी किया है, बात न माने जाने पर खुद कार्रवाई करने की बात कही गई है।

शिवसेना छत्तीसगढ़ संगठन के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने एक खत, फिल्म के मेकर्स, सिनेमा हॉल संचालकों और मल्टीप्लेक्स मैनेजमेंट वालों को भेजा है। सुनील ने दैनिक भास्कर से बात-चीत में कहा, हमें बेशर्म रंग गाने पर आपत्ति है, इसमें अश्लीलता फैलाई जा रही है। इस गाने को हटाकर ही हम ये फिल्म रिलीज होने देंगे। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो यहां ये फिल्म लगने नहीं दी जाएगी हम इसकी अपील भी कर रहे हैं।

शिवसेना नेता सुनील ने कहा- इन दिनों अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर विभिन्न माध्यमों से हिन्दू धर्म और संस्कृति को निशाना बनाया जा रहा है । क्योंकि इस विश्व में हिन्दू ही सबसे ज्यादा सहिष्णु हैं किन्तु अब यह सब बर्दाश्त के बाहर होता जा रहा है। दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की स्लीपर सेल है। शाहरुख खान तो ड्रग पेडलर भी हैं। अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश / धर्म / संस्कृति का उपहास या अपमान कतई सहन नहीं किया जावेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.