Select Date:

अंबेडकर के सवर्ण अवतार पर हंगामा:केरल में किताब के कवर पर धोती-शर्ट में छापी तस्वीर

Updated on 20-08-2022 05:02 PM

केरल में एक किताब के कवर पर बीआर अंबेडकर की सवर्ण कपड़ों वाली तस्वीर पर हंगामा मच गया है। मलयाली मेमोरियल नाम की इस किताब के कवर पर अंबेडकर को कसावु धोती, शर्ट पहने और सामंती घर में बैठे दिखाया गया है। इस किताब को डीसी बुक्स ने प्रकाशित किया है।

इस किताब के बारे में कई लोगों का कहना है कि यह अंबेडकर की विरासत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह किताब बेचने की मार्केटिंग स्ट्रैटजी है।

दलित कार्यकर्ताओं ने इस कदम को बताया गलत
इंडिया टुडे के मुताबिक, इस तस्वीर को लेकर दलित एक्टिविस्ट सनी एम कपिकड़ ने बताया कि अंबेडकर को इस रूप में दिखाना उनके फॉलोअर्स के ऊपर हमला है। अंबेडकर के नैयर घर के सामने बैठे होने की कल्पना करना ही अपने आप में एक हमला है।

उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी की तस्वीर भी यहां है, लेकिन उनकी तस्वीर वैसी ही है जैसी हमने हमेशा से देखी है। हमने तस्वीरों में गांधी को कोट और सूट में भी देखा है लेकिन अंबेडकर के मामले में ऐसा नहीं है। मेरे हिसाब से यह अंबेडकर पर जबरदस्ती की पहचान चढ़ाने और कंट्रोवर्सी शुरू करके मार्केट में जगह बनाने का एक षड्यंत्र है।

किताब के लेखक ने लोगों से की किताब पढ़ने की अपील
दलित कार्यकर्ताओं ने यह सवाल भी उठाया है कि डीसी बुक्स जैसा बड़ा पब्लिकेशन हाउस ऐसे काम का समर्थन कैसा कर सकता है। मलयाली मेमोरियल किताब को उन्नी आर नाम के लघु-कथा लेखक ने लिखा है। इस विवाद के उठने के बाद उन्नी आर ने लोगों से कहा है कि वे इस कवर के पीछे की भावना को तभी समझ पाएंगे जब वे किताब पढ़ेंगे।

मद्रास हाईकोर्ट का निर्देश- तमिलनाडु के सभी लॉ कॉलेजों में लगे अंबेडकर की तस्वीर
मद्रास हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि तमिलनाडु के सभी लॉ कॉलेजों में डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर लगाई जाए। यह निर्देश कॉलेज से निलंबित छात्र की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। दरअसल, कॉलेज अथॉरिटी की तरफ से अनुसूचित जाति के छात्र पर कार्रवाई की गई थी। इसके खिलाफ छात्र ने हाई कोर्ट की मदुरै बेंच में याचिका लगाई, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.