भारत से मिली हार के बाद बांग्लादेश टीम में बवाल, कार्यकाल खत्म होने से पहले ही हेड कोच ने छोड़ा पद
Updated on
28-12-2022 08:09 PM
ढाका: रसेल डोमिंगो (Russell Domingo) ने भारत से घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद बांग्लादेश (IND vs BAN) के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। 48 साल के डोमिंगो सितंबर 2019 में स्टीव रोड्स को मुख्य कोच पद से हटाये जाने के बाद बांग्लादेश टीम से जुड़े थे। उनका कार्यकाल 2023 विश्व कप के बाद तक था। लेकिन एक साल पहले ही उन्होंने अपना पद छोड़ने का फैसला कर लिया है।
Felixads
मंगलवार को दिया इस्तीफा
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट परिचालन प्रमुख जलाल युनूस ने क्रिकबज को बताया ,‘डोमिंगो ने कल इस्तीफा दे दिया है जो तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।’ डोमिंगो के कार्यकाल में बांग्लादेश ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती और न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट जीता। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती।
युनूस ने दिये थे संकेत
भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से हारने के बाद बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट तीन विकेट से गंवाया। दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी। एक समय टीम मुकाबला भी जीतती दिख रही थी। लेकिन अंत में श्रेयस अय्यर और अश्विन की साझेदारी ने टीम इंडिया को जीत दिला थी। मुकाबले के बाद ही युनूस ने बदलाव के संकेत दिये थे। उन्होंने कहा था,‘हमें ऐसा कोच चाहिये जिसका टीम पर प्रभाव हो। हम जल्दी ही बदलाव करेंगे। हमें मजबूत टीम बनानी है। हमें कोच नहीं मेंटोर की जरूरत है।’
बुधवार को ढाका में एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान, बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि बांग्लादेश नए साल में 'अधिक कोच लाने' लाने की तैयारी में है।बीसीबी ने पिछले कुछ महीनों में कई बयानों के माध्यम से संकेत दिए थे कि वे ड्रेसिंग रूम में पर्याप्त आक्रामक नहीं होने के कारण डोमिंगो से नाखुश थे।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…