Select Date:

चिन्नास्वामी में 'इडली-सांभर' गाने पर मचा बवाल, CSK ने BCCI से की RCB के DJ की शिकायत

Updated on 16-04-2026 02:19 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के बीच मैदान के बाहर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के DJ और उसके कमेंट्स के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके मैनेजमेंट का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह खेल भावना के विपरीत और अपमानजनक था। इस पूरे मुद्दे ने दोनों टीमों के फैन बेस के बीच नए विवाद को खड़ा कर दिया है।

डोसा, इडली, सांभर, चटनी... गाने पर विवाद

CSK की मुख्य आपत्ति उस वायरल गाने को बजाने पर है जिसके बोल हैं, 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी, चटनी'। यह गाना अक्सर सोशल मीडिया पर दक्षिण भारतीयों के स्टीरियोटाइप से जुड़े मीम्स में इस्तेमाल किया जाता है। सीएसके का कहना है कि मैच के दौरान इस ट्रैक को बजाना अच्छे जेस्चर में नहीं था और यह टीम की छवि को धूमिल करने जैसा है।

खिलाड़ियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'आमतौर पर DJ अपनी घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए होते हैं, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ व्यक्तिगत कमेंट्स किए गए। हमने बीसीसीआई को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।' मैनेजमेंट इस बात से भी नाराज है कि जब सीएसके के बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तब DJ ने कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं जो अपमानजनक थीं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि DJ का काम प्रतिद्वंद्वी टीम को नीचा दिखाना या उनका अपमान करना नहीं है।

विवाद का पुराना इतिहास

अप्पू द्वारा रचित यह गाना पिछले कुछ समय से CSK-RCB की रायवरली का हिस्सा रहा है। पिछले साल आरसीबी ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें जितेश शर्मा इस गाने को गाते नजर आए थे, जिसके बाद सीएसके के फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। अब यही मामला स्टेडियम के अंदर पहुँचने से विवाद बढ़ गया है। एक टॉप आईपीएल अधिकारी ने पुष्टि की है कि उन्हें शिकायत मिल गई है और गवर्निंग काउंसिल इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। आरसीबी फिलहाल लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद अंक तालिका में नंबर-1 पर काबिज है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
Advt.