Select Date:

भैंस के आगे बीन बजाकर अनोखा विरोध:शराब दुकान हटाने को लेकर बीजेपी ने किया प्रदर्श

Updated on 04-12-2022 06:32 PM

भिलाई नगर निगम के पार्षद व भाजपा नेता पीयूष मिश्रा पिछले 86 दिनों से शराब दुकान हटाने को लेकर धरने पर बैठे हैं। इसके बाद भी जब शराब दुकान नहीं हटी तो उन्होंने भैंस के आगे बीन बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया। धरना स्थल से रैली निकाल कर वह लोग छावनी थाने गए। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

पीयूष मिश्रा ने बताया कि नंदिनी रोड में स्थित अंग्रेजी और देशी शराब दुकान हटाना बहुत जरूरी है। यहां आए दिन सड़क दुर्घटना, मारपीट, चाकूबाजी, उठाईगिरी और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए उनकी मांग है कि इन दोनों शराब दुकान को मुख्य मार्ग से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। पीयूष मिश्रा ने आरोप लगाया कि नंदिनी रोड स्थित दोनों दुकान और एक बार कांग्रेस विधायक का है। उनकी पहुंच के चलते प्रस्ताव पास होने के बाद भी शराब दुकान यहां से नहीं हट रही है। वह इस मांग को लेकर पिछले 86 दिनों से धरने पर बैठे हैं। शासन प्रशासन के लोग इसके बाद भी सोए हुए हैं। इसलिए वे "भैंस के आगे बीन बाजे, भैंस बैठे पगुराय" वाली कहावत को चरितार्थ करते भैंस के आगे बीन बजाकर अनोखा प्रदर्शन कर रहे हैं।

रैली में मोहल्ले के लोग व व्यापारी शामिल रहे
शराब दुकान हटाने को लेकर किए गए इस विरोध प्रदर्शन में नंदिनी रोड के आसपास मोहल्ले में रहने वाली महिलाएं, लोग, व्यापारी भाजपा नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने भैंस के चेहरे पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुखौटा लगाया था। इसके सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए भैंसों को नंदिनी रोड में घुमाया।

छावनी पुलिस को दी चेतावनी
ज्ञापन देते समय पीयूष मिश्रा ने छावनी पुलिस को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा यदि कल से पुलिस के दो सिपाही वहां ड्यूटी पर रहे और फिर से इस तरह की घटना घटी वो इस धरना प्रदर्शन का स्थान बदलकर छावनी थाने के सामने मैदान में रख लेंगे।

सभा आयोजित कर दिलाई गंगाजल लेकर खाई कसम की याद
प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल पर सभा का आयोजन भी किया गया। मंच से बोलकर उन्होंने कांग्रेस सरकार को याद दिलाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गंगा जल लेकर शपथ ली थी कि राज्य में पूर्ण शराब बंदी होगी, लेकिन जीतते ही वो अपनी कसम को भूल गए। उन्होंने शराब बंदी तो दूर और अधिक शराब दुकानें खोलकर उनके बेचने के समय को भी बढ़ा दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.