Select Date:

रायपुर में कोरोना के दो नए मरीज मिले:छत्तीसगढ़ में दो साल 9 महीने बाद शून्य पर पहुंचा था मरीजों का आंकड़ा,अब जीनोम सिक्वेंसिंग होगी

Updated on 22-12-2022 07:47 PM

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना का एक भी मरीज नहीं था। ऐसा पूरे दो साल 9 महीने और दो दिन बाद हुआ था। लेकिन यह राहत एक दिन भी कायम नहीं रह पाई। बुधवार को रायपुर में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। चीन, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्राजील जैसे देशों में कोरोना के मामलों के बढ़ने से सरकार अलर्ट है। अब इन नए मिले मरीजों के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी ताकि वायरस के वेरिएंट का पता लगाया जा सके।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला 18 मार्च 2020 को सामने आया था। उसके बाद से 21 दिसम्बर 2022 तक 11 लाख 77 हजार 743 इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11 लाख 63 हजार 595 लोग तो इलाज के बाद छुट्‌टी पा गए, लेकिन 14 हजार 146 लोगों की जान जा चुकी है। आखिरी बार 13 दिसम्बर को यहां तीन लोगों में संक्रमण पाया गया था। उस दिन एक मरीज को इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किया गया। 13 दिसम्बर को प्रदेश भर में 6 सक्रिय मरीज थे।

अगले आठ दिनों तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। 20 दिसम्बर को प्रदेश में एक भी नया मामला नहीं मिला। लेकिन 21 दिसम्बर को रायपुर में दो नमूने पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग उनकी हिस्ट्री की पड़ताल कर रहा है। उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चलेगा कि उनको कोरोना वायरस के किस वेरिएंट ने संक्रमित किया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, इसके लिए एम्स की लैब का इस्तेमाल किया जाएगा। उनके पास सुविधा बन गई है। राज्य सरकार भी उसमें सहयोग को तैयार है।

विदेश से आने वालों पर नजर रखना होगा

दैनिक भास्कर से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, पहली बार देश में कोरोना संक्रमण विदेश से ही आया था। इस बार भी कई देशों में संक्रमण चिंताजनक रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में विदेश से आने वालों पर नजर रखना होगा। हांलाकि आज के हालात पिछली बार की तुलना में बेहतर है। तब हम ऐसी स्थिति के लिए तैयार नहीं थे, कोई अनुभव भी नहीं था। आज हमारे पास सुविधाएं ज्यादा हैं, मेडिकल स्टाफ भी प्रशिक्षित है।

लोगों को भी सतर्क रहना होगा, बूस्टर डोज लगवाएं

दुनिया में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए यही कहा जाएगा कि लोगों को इसके लिए सतर्क रहना हाेगा। भीड़भाड़ से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करें। हाथ को सेनिटाइज करते रहें। बहुत से लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है। मेरी सलाह है कि सभी लोग बूस्टर डोज लगवा लें। यह सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर उपलब्ध है। सर्दी, खांसी, बुखार को हल्के में न लें। लक्षण दिखते ही जांच कराएं और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें।

दुनिया भर में इस सप्ताह 10 हजार से अधिक मौतें

विश्व स्वास्थ्य संगठन-WHO के मुताबिक पिछले सात दिनों में दुनिया भर में कोरोना के 34 लाख 45 हजार 243 नये मामले सामने आए हैं। इन्हीं सात दिनों में 10 हजार 76 लोगों की मौत भी रिपोर्ट हुई है। सबसे अधिक 2 हजार 658 लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। वहां 4 लाख 45 हजार 424 केस मिले। भारत में 1083 नये मामले मिले हैं, वहीं 22 लोगों की मौत रिपोर्ट हुई है। वहीं चीन में एक लाख 49 हजार 666 नये मरीज मिले हैं। वहीं 447 लोगों की मौत हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे…
 25 June 2026
सरगुजा, सरगुजा जिले के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का…
 25 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़ अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर…
 25 June 2026
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की सोशल वर्कर डॉ. बुधरी ताती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने बस्तर के बीहड़ों में 35 साल तक पैदल सफर तय कर 545…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र बोस कन्या…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से…
 25 June 2026
बलौदाबाजार . जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के…
 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
Advt.