9 नवंबर को आ रहे दो और IPO, पैसा रखिए तैयार...मिलेगा दांव लगाने का मौका
Updated on
03-11-2022 05:46 PM
आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस
महीने कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं। अपकमिंग आईपीओ के लिस्ट में
आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज (Archean Chemical Industries) और फाइव स्टार
बिजनेस फाइनेंस (Five Star business finance) कंपनी के आईपीओ शामिल हैं। ये
दोनों आईपीओ अगले सप्ताह बुधवार यानी 9 नवंबर को निवेश के लिए ओपन हो रहे
हैं। निवेश इसमें 11 नवंबर तक दांव लगा सकते हैं।
1. Archean Chemical IPO: आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज का
आईपीओ (IPO) बुधवार, 9 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए शुरू होगा। कंपनी ने
इसके लिए 386-407 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। आर्कियन केमिकल भारत की
प्रमुख मेरिन केमिकल कंपनी है और दुनिया भर में ग्राहकों को ब्रोमीन,
औद्योगिक नमक और पोटाश के सल्फेट के प्रोडक्शन और निर्यात पर केंद्रित है।
इस आईपीओ का साइज 1,462.3 करोड़ रुपये तक का है। इसमें 805 करोड़ रुपये के
नए इक्विटी शेयर जारी करना और मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों द्वारा
1,61,5,00 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है। प्रमोटर
केमिकास स्पेशलिटी ओएफएस के जरिए 20 लाख शेयर बेचेगी, जबकि निवेशक पीरामल
नेचुरल रिसोर्सेज और इंडिया रिसर्जेंस फंड 38.35 लाख शेयर बेचेंगे। इंडिया
रिसर्जेंस फंड II 64.78 लाख शेयरों की बिक्री करेगा।
2. Five Star Business Finance IPO: फाइव-स्टार बिजनेस
फाइनेंस (एफएसबीएफएल) की आईपीओ बुधवार, 9 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन
हो रहा है। कंपनी ने अपनी शुरुआती हिस्सेदारी बिक्री के लिए 450-474 रुपये
का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू पूरी तरह से कंपनी के प्रमोटरों और
मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 1,960 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) है।
दक्षिण भारत स्थित लेंडर ने अपने आईपीओ का साइज 2,752 करोड़ रुपये से कम कर
दिया है। एससीआई इन्वेस्टमेंट्स, मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया इन्वेस्टमेंट
होल्डिंग्स और नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स कंपनी के ओएफएस में भाग लेने वाले
प्रमुख शेयरधारक हैं।
निवेशक कम से कम 31 इक्विटी शेयरों की बोली लगा सकते हैं और फिर उसके
गुणकों में। इश्यू शुक्रवार 11 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद होगा,
जबकि एंकर बुक सोमवार, 7 नवंबर को खुलेगी।
बता दें कि 1984 में स्थापित फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस एक गैर-बैंकिंग
वित्त कंपनी (NBFC) है जो SME और सेल्फ एम्पलाॅयड व्यक्तियों को सुरक्षित
कारोबारी लोन देती है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…