Select Date:

29 नवंबर को दोबारा लॉन्च होगा ट्विटर ब्लू:मस्क ने कहा- रॉक सॉलिड होनी चाहिए सर्विस

Updated on 16-11-2022 06:16 PM

ट्विटर की ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस 29 नवंबर को दोबारा लॉन्च होगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए बॉस एलन मस्क ने इसका ऐलान किया। मस्क ने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह रॉक सॉलिड है, 29 नवंबर को ब्लू वेरिफाइड को रिलॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले एलन मस्क ने कहा था कि इस हफ्ते के आखिर तक इस सर्विस को रीलॉन्च किया जाएगा।

ब्लू चेक मार्क पहले राजनेताओं, प्रसिद्ध हस्तियों, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के वेरिफाइड अकाउंट के लिए रिजर्व था। अब इसे ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस में जोड़ा गया है। कोई भी व्यक्ति पेमेंट कर इस ब्लू चेक मार्क को ले सकेगा। हाल ही में इस सर्विस को कुछ देशों में 8 डॉलर प्रति महीने की कॉस्ट पर लॉन्च किया गया था, लेकिन फेक अकाउंट के बढ़ने के चलते इसे होल्ड कर दिया गया।

ब्लू सर्विस से बढ़ने लगे थे फेक अकाउंट्स
पेड वेरिफिकेशन फीचर के रोल आउट होते ही ट्विटर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी मशहूर हस्तियों के कई फर्जी अकाउंट सामने आ गए। कई कंपनियों के भी फेक अकाउंट बनाए गए जिसका असर उस कंपनी के शेयर पर पड़ा। कुछ ने गेमिंग कैरेक्टर 'सुपर मारियो' और बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स के भी फर्जी अकाउंट बनाए थे।

भारत में चुकाने पड़ सकते हैं 719 रुपए
भारत में कुछ ट्विटर यूजर्स को 10 नवंबर की रात ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए एपल ऐप स्टोर पर पॉप-अप मिला। इसमें ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की मासिक कीमत 719 रुपए बताई गई। हालांकि, कीमत अभी भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

सब्सक्रिप्शन मोड पर ले जाने की 3 वजहें
1. कंपनी को रोजाना 32 करोड़ का नुकसान हो रहा है। वो नए मॉडल से रेवेन्यू बढ़ाना चाहते हैं।
2. मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। वो जल्द इसकी भरपाई करना चाहते हैं।
3. ट्विटर पर भारी कर्ज है। वो इसे खत्म करने के लिए ऐडवर्टाइजर्स पर निर्भर नहीं रहना चाहते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.