ट्रंप ने दिए भारत के साथ ट्रेड डील के संकेत, शेयर बाजार झूमा, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला
Updated on
22-01-2026 12:58 PM
नई दिल्ली: लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील पर पॉजिटिव संकेत दिए हैं। इससे शेयर मार्केट में तेजी आई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक तेजी आई जबकि निफ्टी भी 250 अंक से अधिक चढ़ गया। सुबह 9.38 पर सेंसेक्स 831.97 अंक यानी 1.02% तेजी के साथ 82,741.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 250.50 अंक यानी 1% तेजी के साथ 25,408 अंक पर था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी आई है। ईटरनल, एशियन पेंट्स, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, टाटा स्टील, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, कोटक बैंक और इन्फोसिस में 0.5 फीसदी से छह फीसदी तक तेजी आई। केवल अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी में गिरावट आई है।
ब्रॉडर मार्केट का हाल
ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.4 फीसदी तेजी आई है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक में दो फीसदी और निफ्टी ऑटो तथा बैंक में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.9 फीसदी और निफ्टी मेटल में 0.8 फीसदी तेजी आई है।
नई दिल्ली: ऋषभ पंत की सैलरी में 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कटौती पर दिग्गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने चुटकी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट…
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके तहत स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर जैसी कंपनियां अब अपने ब्रांड…
नई दिल्ली: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने देश…
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार के साथ सब्सिडी और इंसेंटिव से जुड़े विवादों के चलते दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अगले विस्तार को राज्य…
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…