Select Date:

इन दो आईटी कंपनियों के मर्जर की प्रक्रिया शुरू होते ही शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

Updated on 15-11-2022 05:52 PM

L&T इंफोटेक और माइंडट्री (Mindtree) के मर्जर की प्रक्रिया 14 नवंबर से ही शुरू हो गई है। आईटी सेक्टर की इन दोनों कंपनियों के मर्जर के बाद जो कंपनी बनेगी, वह मार्केट कैप के लिहाज से देश की 5वीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी होगी। इस खबर के बाद से इनके शेयरों में ट्रेडिंग बढ़ गई है। दोनों कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 

सोमवार को राकेट बने माइंडट्री के शेयर आज 3785.60 रुपये पर खुले और इंट्रा डे के दौरान 3900 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गए। चंद मिनट बाद ही यह स्टॉक 3741 रुपये के स्तर पर आ गया। 10 बजे के आसपास यह 3760 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 

ऊंची उड़ान भरने के बाद गिरे

वहीं अगर एलएंडटी इन्फोटेक की बात करें तो यह स्टॉक भी आज शुरू में ऊंची उड़ान भरा, लेकिन जल्द ही धरातल पर आ गया। आज एल एंड टी इन्फोटक 5210 रुपये के स्तर पर खुला और दिन के हाई 5360 रुपये तक पहुंचा। थोड़ी देर बाद ही यह 5160.05 रुपये पर आ गया। 10 बजे के आसपास यह 5214.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अगर एलएंडटी इन्फोटेक के शेयर प्राइस हिस्ट्री की बात करें तो पिछले 5 दिनों में 6 फीसद से अधिक उछला है। वहीं, एक महीने में यह करीब 12 फीसद और पिछले छह महीने में 26 फीसद से अधिक का रिटर्न दे चुका है। हालांकि, इस साल अब तक इसने 31 फीसद का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 7588.80 रुपये और लो 3733.30 रुपये है।

माइंडट्री शेयर प्राइस हिस्ट्री

पिछले पांच दिनों में माइंडट्री भी एलएंडटी इन्फोटेक की तरह ही 6 फीसद से अधिक तेज भागा है। जबकि, पिछले एक महीने में करीब 13 फीसद और छह महीने में 28 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। एलएंडटी इन्फोटेक की तरह माइंडट्री ने भी इस साल अबतक 28 फीसद से अधिक का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 5060 रुपये और लो 2649.20 रुपये है। 

बता दें  L&T ग्रुप की IT कंपनियों के मर्जर का ऐलान इसी साल 6 मई को हुआ था। एलएंडटी इन्फोटेक और माइंडट्री में मर्जर देश के IT सेक्टर में यह अब तक के सबसे बड़े मर्जर में से एक है। L&T ग्रुप के चेयरमैन एएम नाइक ने कहा कि L&T लिमिटेड के पास अब L&T इंफोटेक में 68.73 फीसदी हिस्सेदारी होगी। माइंडट्री के शेयरहोल्डर्स को हर 100 शेयर पर एलएंडटी इन्फोटेक के 73 शेयर जारी होंगे। शेयर जारी होने के लिए रिकॉर्ड डेट 24 नवंबर 2022 तय किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.