चीन के लिए कड़ी चुनौतियां बरकरार... नए साल के पहले संबोधन में क्या बोले शी जिनपिंग?
Updated on
01-01-2023 06:55 PM
बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को स्वीकार किया कि देश भर में चल रही कोविड-19 की मौजूदा लहर एक नये चरण में प्रवेश कर गई है और कड़ी चुनौतियां बरकरार हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद की किरण हमारे सामने है। हमें कुछ अतिरिक्त कोशिश करनी होगी क्योंकि एकता का मतलब जीत है।दरअसल, इस कम्युनिस्ट देश से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच के लिए भारत और अन्य देशों द्वारा कदम उठाये जाने के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बीजिंग को कोरोना वायरस के स्वरूपों के बारे में और अधिक डेटा मुहैया करने को कहा है।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई का किया जिक्र शी ने राष्ट्र के नाम अपने नववर्ष संबोधन में कहा कि हम अब कोविड-19 से लड़ने के एक नये चरण में प्रवेश कर गये हैं, जहां कड़ी चुनौतियां बरकरार हैं। उन्होंने कहा कि यह एक आसान सफर नहीं रहा है क्योंकि देश को अभूतपूर्व मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शी ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा कि चीन की असाधारण कोशिशों ने उसे अभूतपूर्व मुश्किलों से पार पाने में मदद की है।
जिनपिंग बोले- हमारा सफर आसान नहीं रहा उन्होंने कहा कि असाधारण कोशिशों से हमने अभूतपूर्व मुश्किलों और चुनौतियों से पार पाया है और यह किसी के लिए भी आसान सफर नहीं रहा। उन्होंने देश में मौजूद कोविड महामारी की गंभीर स्थिति के बारे में सूचना मुहैया किये बगैर यह कहा। अपने संबोधन के दौरान शी ने कहा कि चीन ने उभरती स्थिति के आलोक में कोविड-19 प्रतिक्रिया अपनाई।
जीरो कोविड नीति में चीन ने दी है ढील लोगों के प्रदर्शन के बाद इस महीने की शुरूआत में 'जीरो-कोविड' नीति में रातों रात ढील देने के पश्चात, पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा मौका है, जब शी ने देश में कोविड की मौजूदा स्थिति पर बोला है। इस बीच, डब्ल्यूएचओ की बार-बार की अपील के बाद चीन ने शुक्रवार को अपने अधिकारियों को वैश्विक स्वास्थ्य संस्था के विशेषज्ञों से बात करने की अनुमति दे दी।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…