आज का आईपीएल मैच, 15 मई 2026: आज होगा करो या मरो का मुकाबला, लखनऊ की टीम के सामने होगी ये टीम
Updated on
15-05-2026 01:20 PM
लखनऊ: लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेऑफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके अपना दावा बनाये रखना चाहेगी जबकि दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ के लिये यह महज प्रतिष्ठा का मुकाबला है। चेन्नई ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में समय पर जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें कायम रखी है जबकि लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा।
चेन्नई को हर हाल में चाहिए जीत
चेन्नई को अपने बाकी सारे मैच जीतने के अलावा दूसरे मैचों के नतीजे भी अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी। चेन्नई फिलहाल 11 मैचों में से छह जीतकर पांचवें स्थान पर है। अच्छी ‘फिनिशिंग’ नहीं होने के कारण आलोचना झेलने वाली पांच बार की चैम्पियन चेन्नई टीम ने संजू सैमसन, उर्विल पटेल, कप्तान रूतुराज गायकवाड़ और कुछ उदीयमान खिलाड़ियों के दम पर अच्छी वापसी की। शीर्षक्रम पर उर्विल के बेखौफ प्रदर्शन से पावरप्ले में चेन्नई का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। शुक्रवार को शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस को भी बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
ओवरटन हुए सीरीज से बाहर
जांघ की चोट के कारण हरफनमौला जैमी ओवरटन के बाहर होने से चेन्नई की गेंदबाजी कमजोर हुई है। ओवरटन ने दस मैचों में 14 विकेट लिए और वह इस सत्र में चेन्नई की गेंदबाजी की धुरी थे। अकील हुसैन, मुकेश चौधरी और अंशुल कम्बोज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि अफगानिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर नूर अहमद प्रभावी रहे हैं।
लखनऊ की टीम हो चुकी बाहर
दूसरी ओर लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के लगातार खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा। उसके गेंदबाज विरोधी टीमों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे और चेन्नई के खिलाफ पहले चरण के मैच में तो वे 203 रन बनाकर भी हार गए। जोश इंगलिस , निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन एक ईकाई के रूप में टीम नाकाम रही है।चेन्नई सुपर किंग्स:रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…