आज Repro India और Laxmi Cotspin समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत
Updated on
16-02-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी बिकवाली से ऐसा हुआ था। सेंसेक्स 1,048 अंक लुढ़क गया था। वहीं, निफ्टी 336 अंक टूटा था। कंपनियों के तिमाही नतीजों के उम्मीद से कम रहने और एआई (AI) से जुड़े गतिरोधों के कारण आईटी कंपनियों (IT Companies) पर बढ़ते दबाव ने निवेशक धारणा को कमजोर किया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,048.16 अंक यानी 1.25 फीसदी भरभराकर 82,626.76 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,140.37 अंक लुढ़ककर 82,534.55 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 336.10 अंक यानी 1.30 फीसदी टूटकर 25,471.10 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 362.9 अंक गिरकर 25,444.30 अंत तक आ गया था।
सेंसेक्स के समूह में शामिल 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल, टाइटन, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में प्रमुख रूप से गिरावट आई थी। दूसरी तरफ, सिर्फ बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर ही बढ़त में बंद हुए थे।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Bajaj Finance, Lenskart Solutions, Engineers India (EIL), GE Power India, Universus Photo Imagings, Repro India, Laxmi Cotspin और Anmol India शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने HDFC Bank, Reliance Industries, ICICI Bank, SpiceJet, Hindustan Unilever, Hindalco Industries, Eternal, Adani Enterprises, Crown Lifters, Muthoot Finance और ONGC के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…