आज नहीं निकलेगा मैदान पर सांप, स्टेडियम में हुई खास तैयारी, पिछली बार बत्ती भी गुल थी
Updated on
10-01-2023 08:21 PM
गुवाहाटी: भारत और श्रीलंका के बीच आज दोपहर 1:30 बजे से गुवाहाटी के जिस बरसापारा स्टेडियम में पहला वनडे होना है, वहां कभी सांप निकल आता है तो कभी मैच के दौरान बत्ती गुल हो जाती है। ग्राउंड पर पिछला मैच 2 अक्टूबर 2022 को हुआ था। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल के दौरान एक नहीं बल्कि दो-दो बार मैच रोकना पड़ा था। पहले मैदान में सांप घुस आया तो अगली बार बत्ती ही गुल हो गई। अंधेरे के चलते खेल रोकना पड़ा था।
इस बार पुख्ता है इंतजाम
असम क्रिकेट एसोसिएशन इस बार पूरी तैयारी कर चुका है। सांपों को मैदान के भीतर आने से रोकने के लिए केमिकल्स का सहारा लिया जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में असम क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष तरंगा गगोई ने बताया, 'हमने पूरे स्टेडियम में एंटी स्नेक केमिकल्स का छिड़काव करवाया है। मच्छरों की रोकथाम के लिए भी प्रबंध है। इससे पहले साल 2020 में भारत-श्रीलंका के ही बीच होने वाला टी-20 मैच इसलिए रद्द हो गया था क्योंकि पिच में पानी घुस गया था। तब हेयर ड्रायर, आयरन जैसी चीजों से पिच सुखाने की तस्वीरें दुनिया ने देखी थी।
पिच रिपोर्ट भी जान लीजिए
बरसापारा स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी दिख रही है। साल 2018 में यहां वेस्टइंडीज के दिए 323 के टारगेट को भारत ने 43वें ओवर में ही हासिल कर लिया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सेंचुरी जड़ी थी। शाम को ओस का असर रहेगा। लिहाजा, टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बोलिंग का फैसला कर सकता है। बारिश की कोई आशंका नहीं है।
भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमान गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…