Select Date:

शिकायत पर कार्यवाही के बाद ग्रामीणों से रूबरू होने कठिया पहुंचे टी आई

Updated on 08-11-2022 05:17 PM

ग्राम कठिया में अघोषित शराब भट्ठी के चलते इसके सहित आसपास के ग्रामों का माहौल खराब होने की दीपावली त्यौहार के पूर्व की गयी शिकायत पर पुलिसिया कार्यवाही के बाद क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के आग्रह पर ग्रामीणों से रूबरू होने मंदिरहसौद थाना प्रभारी कठिया पहुंच ग्रामीणों से रूबरू हुये। ग्रामीणों ने बरसों बाद सुकून से त्यौहार मनाने की बात कहते हुये अभी भी गुपचुप शराब बिकने की जानकारी देते हुये इस पर लगाम लगाने का आग्रह किया। थाना प्रभारी विरेन्द्र चंद्रा ने आपराधिक कृत्यों से निपटने ग्रामीणों से बेखौफ सहयोग का आग्रह किया। इस अवसर पर खरोरा थाना क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों ने क्षेत्र के की ग्रामों में बेखौफ शराब की ग्राम पहुंच सेवा अभियान चलने व खुले आम अवैध शराब बिकने की जानकारी दी।

ज्ञातव्य हो कि ग्राम कठिया में अघोषित भट्ठी के चलते इसके सहित आसपास के ग्रामों में अशांति का वातावरण होने व इस पर लगाम कसने कठिया वासियों द्वारा कोई ठोस पहल न करने से क्षुब्ध प्रभावित आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों की एक बैठक दीपावली त्यौहार के पूर्व टेकारी में आयोजित किया गया था व इसमें लिये गये निर्णय के अनुसार थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप इस ओर ध्यानाकृष्ट करवा इस पर रोक लगाने ठोस कार्यवाही की मांग की गयी थी। हरकत में आये थाना अमला ने एक प्रमुख कोचिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही करने के साथ साथ अन्य संदिग्धों को भी कड़ी चेतावनी दी थी। क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने दीपावली त्यौहार के बाद ग्राम कठिया आ ग्रामीणों से रूबरू होने व जमीनी हकीकत जानने का आग्रह किया था। कठिया पहुंचे श्री चंद्रा को ग्रामीणों ने 80 प्रतिशत तक अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लग जाने की जानकारी देते हुये चोरी छिपे अब भी शराब बिकने की जानकारी दी। इस अवसर पर खरोरा थाना क्षेत्र के ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम बुडेनी, असौदा व अमेरी से खरोरा सड़क मार्ग पर ग्राम माठ में सड़क किनारे बेखौफ शराब बिकने व शराब की ग्राम पहुंच सेवा अभियान चलने की जानकारी दी जिस पर उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग ने प्रभावित ग्रामों की बैठक आहूत कर इसके खिलाफ शंखनाद करने व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में इसे लाने की सलाह देते हुये हरसंभव सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम कठिया की महिलाओं ने ग्राम टेकारी के महिलाओं की भांति कठिया में भी चौकसी करने का निर्णय लिया। दीपावली पर्व पर बेहतर पुलिसिया व्यवस्था के लिये ग्रामीणों ने श्री चंद्रा को सम्मानित करने के साथ साथ उम्रदराज होने के बाद भी शराब सेवन से दूर रहने वाले कठिया निवासी भुखऊ वर्मा, झंगल कुर्रे व शंकर वर्मा को भी सम्मानित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.