न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, T20 में फिर रोहित-विराट नहीं
Updated on
14-01-2023 06:47 PM
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया खिलाफ अलग-अलग सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें भारत दौरे पर आ रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है जबकि टी20 में एक बार फिर हार्दिक पंड्या कप्तानी करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा टी20 टीम में रोहित और विराट को शामिल नहीं किया गया है।
इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं थे। ऐसे में यह माना जा सकता है कि हार्दिक पंड्या को पूरी तरह से अब टी20 की कमान सौंप दी गई है। वहीं टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 टीम के अलावा फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा की गई है। ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम-रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, सी पुजारा, वी कोहली, एस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, एक्सर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…