Select Date:

इस साल Paytm, एलआईसी, जोमैटो के IPO ने किया कंगाल, अडानी विल्मर ने मालामाल

Updated on 13-09-2022 06:50 PM

इस साल आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये शेयरों की बिक्री में गिरावट भी देखी गई है। सर्वाधिक नुकसान उठाने वाली कंपनियों में वन97 कम्युनिकेशंस (Paytm) निर्गम मूल्य से 67 पर्सेंट नुकसान के साथ सबसे आगे है। एलआईसी (LIC) का भी शेयर भाव निर्गम मूल्य से 31 पर्सेंट गिर चुका है, जबकि जोमैटो (Zomato) का शेयर 20.7 पर्सेंट गिरा है।

अडानी विल्मर का शेयर ईश्यू प्राइस से 205.6 पर्सेंट तक चढ़ा

वहीं, इस गिरावट के बावजूद कई आईपीओ ने औसतन 50 पर्सेंट का रिटर्न दिया है, जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 1.6 पर्सेंट ही बढ़ा है। दूसरी तरफ अडानी विल्मर का शेयर निर्गम मूल्य से 205.6 पर्सेंट तक चढ़ गया है। वहीं सोना प्रीसिजन (81.6 पर्सेंट), पतंजलि फूड्स (106 पर्सेंट) और पावरग्रिड (38 पर्सेंट) बढ़त लेने में सफल रही हैं।

आईपीओ से जुटाई गई राशि में इस साल खासी गिरावट

शेयर बाजार के प्रदर्शन संबंधी एक विश्लेषण में कहा गया है कि आईपीओ से जुटाई गई राशि में इस साल खासी गिरावट आई है। इसके मुताबिक, 2022 में अबतक आए 51 आईपीओ से 38,155 करोड़ रुपये की राशि जुटाने में सफलता मिली है। पिछले साल की समान अवधि में 55 निर्गमों से 64,768 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

इस साल सिर्फ आठ निर्गम ही बड़े आकार के रहे हैं। इनमें भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ से सर्वाधिक 20,500 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। वहीं पिछले साल 33 कंपनियों के निर्गम ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाई थी।

सितंबर 2021 तक आईपीओ ने 74 पर्सेंट रिटर्न दिया

बैंक ऑफ बड़ौदा की अर्थशास्त्री दीपन्विता मजूमदार ने यह विश्लेषण रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक, सितंबर 2021 तक आईपीओ ने 74 पर्सेंट रिटर्न दिया था, जबकि उस समय तक सेंसेक्स 20 पर्सेंट चढ़ा था, लेकिन 1,000 करोड़ रुपये से अधिक आकार वाले उन आईपीओ में से 16 कंपनियों के शेयर फिलहाल कम भाव पर बिक रहे हैं।

वर्ष 2021 के पूरे साल में कंपनियों ने शेयर बाजार से 1,21,680 करोड़ रुपये जुटाए थे। लेकिन इस दौरान अप्रैल से अक्टूबर के बीच सेंसेक्स भी 40,000 अंक से उछलकर 60,000 अंक के करीब पहुंचा था। इसकी तुलना में वर्ष 2022 में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है और यह 50,000 से लेकर 60,000 अंक के दायरे में ही कारोबार कर रहा है। 

निगेटिव रिटर्न देने वाली कंपनियों की संख्या 40 पर्सेंट

इस साल अबतक निगेटिव रिटर्न देने वाली कंपनियों की संख्या 40 पर्सेंट रही है, जबकि 45 पर्सेंट कंपनियों ने 20 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है।  सर्वाधिक नुकसान उठाने वाली कंपनियों में वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) निर्गम मूल्य से 67 पर्सेंट नुकसान के साथ सबसे आगे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.