6 महीने में पहुंचा 115 फीसदी की रिकॉर्ड ऊंचाई पर ये शेयर!, दिया तगड़ा रिटर्न
Updated on
19-11-2022 05:30 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पैसा बहुत तेजी से बढ़ता है। हालांकि अगर सही स्टॉक में निवेश नहीं किया जाए तो नुकसान होने का भी खतरा रहता है। शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इन स्टॉक्स ने बेहद कम समय में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्टॉक में लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले छह महीनों में ये स्टॉक 115 फीसदी की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है। इसमें अभी भी तेजी बनी हुई है।
शेयरों में बनी हुई है तेजी हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं वो टीसीपीएल पैकेजिंग लिमिटेड के शेयर हैं। शुक्रवार के शुरुआती कारोबारी सत्र में बीएसई पर टीसीपीएल पैकेजिंग लिमिटेड के शेयर 17 फीसदी से अधिक बढ़कर 1,696 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। स्टॉक पिछले कुछ सत्रों से ऊपर की ओर ही बढ़ता रहा है, इसमें तेजी बनी हुई है। इस स्टॉक ने एक ही महीने में 32 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है।
कंपनी ने दर्ज किया लाभ सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने 39.5 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है। ये एक साल पहले की तिमाही में 10.6 करोड़ रुपये से दोगुना से अधिक था। इस बीच, तिमाही के दौरान इसका समेकित राजस्व 43 प्रतिशत से बढ़कर 361.7 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि साल-दर-साल (YoY) 253 करोड़ रुपये था।जानिए क्या करती है कंपनी
टीसीपीएल पैकेजिंग लिमिटेड (टीसीपीएल) उद्योगों में ग्राहकों के लिए पैकेजिंग समाधान का निर्माता है। टीसीपीएल ने प्रिंटेड कॉर्क-टिपिंग पेपर, लैमिनेट्स, स्लीव्स और रैप-अराउंड लेबल का उत्पादन किया है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी के देश के प्रमुख मेट्रो शहरों में कार्यालय हैं। टीसीपीएल पैकेजिंग शेयरों ने सिर्फ छह महीने की अवधि में 115 प्रतिशत से ज्यादा की रैली करके मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…