Select Date:

50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका ये स्टॉक, अब 52 हफ्ते के हाई पर है भाव

Updated on 29-10-2022 07:36 PM

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के बीच एचपीएल इलेक्ट्रिक एंड पावर के स्टॉक ने भी लंबी छलांग लगाई है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इस कंपनी का स्टॉक 9 फीसदी तक उछल गया। बीएसई इंडेक्स पर इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान स्टॉक 102 रुपये के स्तर से ज्यादा पर पहुंच गया। यह 52 वीक का हाई लेवल है। वहीं, अंत में स्टॉक 99.85 रुपये पर ठहरा।

एक दिन पहले के मुकाबले 7.25% की तेजी रही। बता दें कि स्टॉक जून 2018 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, जबकि 4 अक्टूबर, 2016 को यह 198 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था।

एक महीने की तेजी: पिछले एक महीने में मजबूत ऑर्डर बुक और मजबूत रेवेन्यू आउटलुक के कारण कंपनी का स्टॉक 50 फीसदी तक चढ़ा है। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स एक महीने में 6 फीसदी चढ़ा है।

बता दें कि एचपीएल इलेक्ट्रिक पावर उद्योग में उपभोक्ता और संस्थागत ग्राहकों के लिए मीटरिंग समाधान, स्विचगियर, तार और केबल सहित विद्युत उपकरणों के विविध पोर्टफोलियो का निर्माण कर रहा है। एचपीएल की भारत के बिजली ऊर्जा मीटर बाजार में सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी थी।

जून तिमाही के नतीजे: बता दें कि अप्रैल-जून तिमाही में एचपीएल इलेक्ट्रिक का राजस्व साल-दर-साल (YoY) 129 प्रतिशत बढ़कर 295.60 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मीटरिंग और सिस्टम सेगमेंट ने सालाना 185 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की। तिमाही के अंत तक, कंपनी की ऑर्डर बुक 832 करोड़ रुपये के स्तर पर थी। प्रबंधन को उम्मीद है कि घरेलू बाजारों से कंपनी के उत्पादों की मांग जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.