Select Date:

इस स्टॉक ने 1 साल में दिया 850% का रिटर्न, निवेशकों की चांदी

Updated on 21-09-2022 06:19 PM

पिछले एक साल के दौरान जिन कुछ कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है, उसमें से एक सोलेक्स एनर्जी (Solex Energy Share Price) भी है। कंपनी के शेयरो में लगातार अपर सर्किट लग रहा है। मंगलवार को कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 463.05 रुपये के लेवल पर बंद हुए। इससे पहले कंपनी के शेयरों में सोमवार को भी अपर सर्किट लग गया था। आइए जानते हैं कि कंपनी के शेयरों का ओवरआल परफॉर्मेंट कैसा है? 

क्या है कंपनी के शेयर प्राइस का इतिहास? 

पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयर 150 प्रतिशत का रिटर्न अपने पोजीशनल निवेशकों को दिया है। वहीं, बीते 6 महीने में कंपनी के शेयर की कीमत 100 रुपये से बढ़कर 463 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी पोजीशनल निवेशकों करीब 360 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। एक साल पहले कंपनी के शेयर की कीमत महज 49 रुपये थी, जोकि अब बढ़कर 463 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी एक साल में इस कंपनी के शेयरों में 850 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 

जिस किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये का दांन कंपनी के शेयरों पर 1 महीने पहले लगाया होगा उसका रिटर्न बढ़कर 2.50 लाख रुपये हो गया होगा। वहीं, 6 महीने पहले जिस किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों पर 1 लाख रुपये का दांव लगाया होगा उसका रिटर्न अब बढ़कर 4.60 लाख रुपये हो गया होगा। ठीक इसी तरह एक साल पहले लगाया गया एक लाख रुपये अब बढ़कर 6.90 लाख रुपये हो गया होगा। 

सोलेक्स एनर्जी शेयर का मार्केट कैप 370 करोड़ रुपये का है। कंपनी का 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 42.50 रुपये है। वहीं, इस स्मॉल कैप कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 463.05 रुपये है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.