Select Date:

पहले टेस्ट में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा विलेन बन गया ये खिलाड़ी, Playing 11 में जगह पर उठे सवाल

Updated on 14-12-2022 06:53 PM
बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा विलेन बन गया है. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी के होने से सभी क्रिकेट फैंस बहुत नाराज हैं. प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की जगह पर अब सवाल उठ रहे हैं. ज्यादातर क्रिकेट फैंस इस खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर चाहते हैं.

पहले टेस्ट में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा विलेन बन गया ये खिलाड़ी

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को केएल राहुल से बड़ी उम्मीद थी कि वह टीम को एक तूफानी शुरुआत देंगे, लेकिन इस खिलाड़ी ने एक बार फिर भारतीय टीम मैनेजमेंट और सभी क्रिकेट फैंस का भरोसा तोड़ दिया है. केएल राहुल बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में महज 22 रन बनाकर आउट हो गए. भारतीय पारी के 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज खालिद अहमद ने केएल राहुल को क्लीन बोल्ड कर दिया. 

Playing 11 में जगह पर उठे सवाल

केएल राहुल के आउट होते ही तमाम क्रिकेट फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं. बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट मैच में केएल राहुल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. केएल राहुल को चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान दी गई है, लेकिन ये खिलाड़ी अपने बल्लेबाजी के टेस्ट में बुरी तरह फेल रहा है. केएल राहुल को टेस्ट टीम में मौका देना टीम इंडिया की हार का कारण भी बन सकता है. 

कई टैलेंटेड प्लेयर्स का करियर बर्बाद होने की कगार पर

केएल राहुल ने पिछली 6 टेस्ट पारियों से टीम इंडिया के लिए एक भी शतक नहीं ठोका है. लगातार फ्लॉप होने के बावजूद केएल राहुल को टेस्ट वनडे और टी20 टीम में खूब मौके दिए जा रहे हैं और भारतीय टीम को इसका नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. केएल राहुल को मौका देने के चक्कर में कई टैलेंटेड ओपनिंग बल्लेबाजों का करियर बर्बाद होने की कगार पर है. पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल जैसे ओपनिंग बल्लेबाज इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.