‘गेंद धीरे-धीरे फेंककर हरा दिया’, 55 रन से हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा बयान, SRH की गजब चाल
Updated on
23-05-2026 02:27 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हरा दिया। हालांकि, हैदराबाद यह मैच जीतकर भी क्वालीफायर-1 में जगह नहीं बना सकी, क्योंकि आरसीबी ने इस हार के बावजूद टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस करारी हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तानी दिमाग और गेंदबाजों की उस गजब चाल का खुलासा किया, जिसने चिन्नास्वामी के शेरों को हैदराबाद के मैदान पर बांधकर रख दिया। पाटीदार ने माना कि हैदराबाद के गेंदबाजों ने गति में बदलाव करके आरसीबी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
हैदराबाद ने RCB को ऐसे फंसया
मैच के बाद जब रजत पाटीदार से पूछा गया कि क्या पिच दूसरी पारी में धीमी हो गई थी, तो उन्होंने इसका श्रेय पूरी तरह हैदराबाद के गेंदबाजों को दिया। पाटीदार ने कहा, 'पिच उतनी ज्यादा धीमी नहीं हुई थी, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी स्लोअर बाउंसर पिच पर थोड़ा ग्रिप कर रही थी। वैसे भी गति को धीमा रखना, स्लोअर बाउंसर फेंकना और सटीक यॉर्कर डालना हैदराबाद की ताकत है और उन्होंने आज मैदान पर इस योजना को बेहद शानदार तरीके से लागू किया।' आरसीबी के कप्तान ने आगे कहा, 'हैदराबाद की विकेट अमूमन बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी होती है, लेकिन जब कोई गेंदबाज लगातार लेंथ को पीछे खींचकर स्लोअर बाउंसर फेंकने लगता है, तो किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़े शॉट्स खेलना और रन बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है। उनके पांचों गेंदबाजों ने इस रणनीति का बखूबी इस्तेमाल किया।'
255 के टारगेट को लेकर कही ये बात
पहाड़ जैसे लक्ष्य को लेकर बात करते हुए पाटीदार ने हैदराबाद के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'पहली पारी में स्कोर बोर्ड पर बहुत ज्यादा रन टंग चुके थे। उनके टॉप-5 बल्लेबाजों ने कमाल की क्रिकेट खेली और पहली पारी में हमारे गेंदबाजों पर पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। इस विकेट पर 255 रन एक बहुत बड़ा और सुरक्षित स्कोर था।' उन्होंने यह भी माना कि आरसीबी की पहली प्राथमिकता पॉइंट्स टेबल के बिल्कुल टॉप पर बने रहने की थी, लेकिन पहली पारी में अत्यधिक रन लुटाने के कारण मैच उनके हाथ से निकल गया।
जीतकर भी रोई हैदराबाद
इस मैच के नतीजे के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका में एक बेहद दिलचस्प स्थिति पैदा हो गई है। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद तीनों ही टीमों के 14 मैचों के बाद 18-18 अंक हैं। हैदराबाद को अगर टॉप-2 में जाना था, तो उन्हें आरसीबी को इस मैच में 165 रन के भीतर रोकना था। चूंकि आरसीबी ने इस आंकड़े को पार कर लिया, इसलिए सबसे कम नेट रन रेट होने के कारण हैदराबाद नंबर 3 या 4 पर खिसक गई है और अब उसे सीधे एलिमिनेटर मैच खेलना होगा। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी और गुजरात टाइटंस ने टॉप-2 स्थान सुरक्षित कर लिए हैं। अब 26 मई को आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में खेला जाएगा।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…