आज LIC और Hitachi Energy समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्नल
Updated on
09-02-2026 01:25 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार बीते शुक्रवार को चढ़कर बंद हुए थे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखने के बीच ऐसा हुआ था। रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) को कर्ज देने की मंजूरी दिए जाने के प्रस्ताव से भी कारोबारी धारणा को बल मिला था। सेंसेक्स में 266 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, निफ्टी 51 अंक की तेजी में रहा था। कारोबारी सत्र के अंतिम चरण में हुई लिवाली से बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 266.47 अंक यानी 0.32 फीसदी चढ़कर 83,580.40 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में दिन के निचले स्तर 82,925.35 से 655.05 अंक का तेज उछाल देखने को मिला था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 50.90 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 25,693.70 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही थी।
सेंसेक्स की कंपनियों में से आईटीसी में सबसे ज्यादा 5.09 फीसदी की तेजी आई थी। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त में रहे थे। दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इटर्नल और एचसीएल टेक के शेयर गिरावट के रुख के साथ बंद हुए थे।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें LIC, Hitachi Energy, Godfrey Phillips, Concord Biotech, MRF, Data Patterns और Nykaa शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने HDFC Life, TCS and Tech Mahindra, BEML, One Mobikwik Systems, eClerx Services, Solara Active Pharma Sciences, Tracxn Technologies और CL Educate के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…