आज ABB India और MRPL समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत
Updated on
30-01-2026 01:14 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को तेजी आई थी। टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में लिवाली के साथ आर्थिक समीक्षा 2025-26 में अगले वित्त वर्ष के लिए 6.8-7.2 फीसदी का ग्रोथ अनुमान जताए जाने से ऐसा हुआ था। सेंसेक्स 222 अंक चढ़ गया था। जबकि निफ्टी में 76 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 221.69 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 82,566.37 अंक पर बंद हुआ था। हालांकि, सुबह के कारोबार में यह 636.74 अंक टूटकर 81,707.94 अंक तक गिर गया था। वहीं एनएसई का 50 शेयरों निफ्टी 76.15 अंक यानी 0.30 फीसदी चढ़कर 25,418.90 अंक पर बंद हुआ था। सुबह के कारोबार में निफ्टी 25,159.80 अंक तक फिसल गया था।
सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा स्टील ने सबसे ज्यादा 4.41 फीसदी की बढ़त दर्ज की थी। लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में भी 3.66 फीसदी की तेजी आई थी। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक भी फायदे में रहे थे। दूसरी तरफ, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन (यानी इंडिगो), मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Hindustan Copper, Gujarat Mineral Development Corp, GE Vernova T&D India, ABB India, MRPL, Gland Pharma और eClerx Services शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Asian Paints, InterGlobe Aviation, Maruti Suzuki, Mahindra & Mahindra, TCS, Sun Pharma और HUL के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…