ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सोमवार 19 सितंबर को लंदन में होगा। दुनियाभर के कई नेता और राष्ट्र प्रमुख अपने देश की तरफ इस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी मुताबिक कौन-कौन लोग इसमें शामिल होंगे, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। इतना ही नहीं किन देशों को इसके लिए न्यौता नहीं दिया गया है इसकी भी लिस्ट सामने आ गई है।
अंतिम संस्कार के लिए करीब पांच सौ लोग आमंत्रित
दरअसल, महारानी के अंतिम संस्कार में
तकरीबन पांच सौ लोगों को आमंत्रित किया गया है। भारत की तरफ से राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच
चुकी हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट जिसमें पूरी दुनिया के नेता और अन्य
गणमान्य शख्स इस अंतिम संस्कार में भाग लेंगे।