ये खुशी के आंसू हैं... सरफराज के शतक पर फूट-फूटकर रोने लगी वाइफ, कभी बेइज्जत करके टीम से निकाला था
Updated on
07-01-2023 06:29 PM
कराची: पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और 8 वर्ष बाद धमाकेदार शतक जड़ा। इसके दमपर ही पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाब रही। पहले मैच में सरफराज ने दो हाफ सेंचुरी जड़ी थी और अब जब उन्होंने शतक जड़ा तो दर्शकदीर्घा में उन्हें चीयर करने पहुंची उनकी वाइफ रोने लगीं। इस भावुक मोमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को आश्चर्यजनक रूप से मोहम्मद रिजवान पर चुना गया था। सरफराज उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और ड्रीम कमबैक किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में सभी उम्मीदों को जिवंत करते हुए 319 रनों के लक्ष्य के जवाब में शानदार शतक लगाया।सरफराज के शतक लगाने के बाद उनकी वाइफ Syeda Khusbaht और उनके परिवार के सदस्य भावुक हो गए। उनकी पत्नी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और फूट-फूट कर रोने लगीं। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद सरफराज ने टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा था। साथ ही यह पाकिस्तान में उनका पहला टेस्ट शतक था। सरफराज को 2019 में टेस्ट कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया था और उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था।
उन्होंने मोहम्मद रिजवान की वजह से लंबे समय तक टीम में मौका ही नहीं मिला। रिजवान, जिन्हें पिछले 2 वर्षों में बाबर की अनुपस्थिति में टेस्ट टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला, रन के लिए संघर्ष करते रहे और टीम प्रबंधन ने उन्हें अंतिम एकादश से बाहर कर दिया। सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में महत्वपूर्ण 86 रन बनाए और उसके बाद 53 रन बनाए।
उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी 5 विकेट पर 277 रनों पर घोषित की थी। इस तरह पहली पारी में 408 रन बनाने वाली पाकिस्तान टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 304 रन बनाते हुए मैच बचाया। इसमें सरफराज की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने 176 गेंदों में 9 चौके अैर एक छक्का के दम पर 118 रनों की शानदार पारी खेली।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…