पश्चिम एशिया युद्ध से लुढ़के शेयर बाजार में छिपे हैं ये 80 'जेम' स्टॉक्स, एक्सपर्ट्स बोले- यही है खरीदने का समय
Updated on
04-04-2026 12:11 PM
नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले को एक महीने से ज्यादा हो गए हैं। इससे भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार सहम गए हैं। काफी निवेशकों की बड़ी रकम डूब गई है। भारतीय शेयर बाजार में आई तेज गिरावट के बाद अब ब्रोकरेज हाउस इसे निवेश का मौका मान रहे हैं। कई ब्रोकरेज फर्मों ने FY27 के लिए करीब 80 शेयरों को 'वैल्यू बाय' के रूप में चिन्हित किया है।हालिया गिरावट में बाजार करीब 8 से 10% तक टूट चुका है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, युद्ध की आशंका और कंपनियों की कमाई पर दबाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक कोटक इक्विटीज का मानना है कि बाजार या तो लंबे युद्ध को लेकर चिंतित है या फिर अल्पकालिक झटकों को स्थायी मान रहा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि तनाव कुछ हफ्तों तक रहेगा, लेकिन तेल के बुनियादी ढांचे को स्थायी नुकसान नहीं होगा।
इन शेयरों में तेजी की उम्मीद
ब्रोकरेज हाउसों ने विभिन्न सेक्टरों से उन शेयरों को चुना है जिनमें रिकवरी की मजबूत संभावना है। इन्होंने कंजम्प्शन, डिजिटल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के शेयरों को प्राथमिकता दी है। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
अब क्यों बन रहा मौका?
ब्रोकरेज फर्म्स ने ऐसे कई कारण बताए हैं जिनके अनुसार FY 27 ने निवेशकों के लिए बेहतर मौका बन रहा है। बाजार में फेवरेबल एंट्री पॉइंट बनने के ये कारण हैं:
निफ्टी अब करीब 17.7x फॉरवर्ड P/E पर ट्रेड कर रहा है।
वैल्यूएशन अब लंबी अवधि के औसत से नीचे है।
उभरते बाजारों के मुकाबले प्रीमियम कम हुआ है।
क्या है एक्सपर्ट राय?
एमके (Emkay) ने दिसंबर 2026 तक निफ्टी का लक्ष्य 29,000 बरकरार रखा है। उन्हें उम्मीद है कि FY27 में अर्निंग्स ग्रोथ 15% के आसपास रहेगी।
कच्चे तेल की कीमतें अभी भी सबसे बड़ा जोखिम हैं। अगर युद्ध लंबा खिंचता है, तो मुद्रास्फीति (Inflation) और कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…