Select Date:

ये 2 स्टॉक आने वाले महीनों में भर सकते है रॉकेट की तरह उड़ान

Updated on 05-11-2022 05:44 PM

शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश के लिए सही स्टॉक की तलाश करना आसान काम नहीं है। ब्रोकरेज फर्म निवेशकों के इस समस्या का हल ढूढने में काफी मदद करते हैं। ब्रोकरेज ICICI डायरेक्ट रिसर्च के अनुसार आने वाले समय में Persistent Systems और इंडियन होटल्स के शेयरों की कीमतों में 13-14 प्रतिशत तक की उछाल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर क्या कमेंट कर रहे हैं? 

Persistent Systems के शेयर आने वाले समय में किस लेवल तक जाएंगे? 

ब्रोकरेज के अनुसार, “दूसरी तिमाही के बाद कंपनी कमाई के मामले में काफी पॉजिटिव दिखाई दे रही है। हमें उम्मीद है कि कंपनी के शेयर का भाव 3865 रुपये के ऊपर बना रहेगा।” ब्रोकरेज का मानना है कि इस स्टॉक पर 3715 से 3767 रुपये के लेवल तक दांव लगाया जा सकता है। इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 4240 रुपये है। बता दें, पिछले 5 साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 471.90 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 

Indian Hotels का क्या है टारगेट प्राइस? 

कोविड के बाद एक बार फिर होटल इंडस्ट्री में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि ये सेक्टर इस कैलेंडर वर्ष में अबतक शानदार प्रदर्शन किए हैं। ICICI Direct Research के अनुसार इंडियन होटल्स के स्टॉक को 335 से 341 रुपये के रेंज में खरीदा जा सकता है। कंपनी के शेयर का भाव 388 रुपये के लेवल तक जा सकते हैं। 

शुक्रवार को इंडियन होटल्स के शेयर का भाव 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 335 रुपये के लेवल पर आकर बंद हुए हैं। पिछले 5 साल के दौरान कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को शेयर मार्केट में 208.61 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, बीते 1 साल में कंपनी के शेयर का भाव 62.05 प्रतिशत तक चढ़ गया है। साल 2022 भी निवेशकों के लिए अच्छा रहा है। कंपनी के शेयरों में इस दौरान 82.02 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.