Select Date:

पुराना विवाद था, ठेले वाले को लाठी-डंडे से पीटा:रात को पहुंचे और मारने लगे, गाली देने से रोकने पर भड़के थे युवक

Updated on 19-12-2022 07:32 PM

रायगढ़ जिले में 3 युवकों ने मिलकर एक ठेले वाले को लाठी-डंडे से जमकर पीट दिया। पूरा मामला पुराने विवाद से जुड़ा है। जिसके चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि रात के वक्त आरोपी पहुंचे और युवक को खूब मारा था। अब इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जूटमिल चौकी क्षेत्र का है।

इस माामले में पीड़ित संजय सोनवानी ने शिकायत की थी। उसने बताया कि वह किराना ठेले लगाने का काम करता है। गुरुवार की रात को भी उसने ठेले लगाया था। उसी वक्त वहां पर प्रेम सारथी, गणेश सारथी और खदरू सारथी पहुंचे थे और लाठी डंडे से उसे पीटा है।

बताया गया कि तीनों निगम कॉलोनी बजरंगपारा में उसके मोहल्ले में रहते हैं। मगर आए दिन शराब पीकर आकर लोगों से झगड़ा करते हैं। गाली-गलौज भी करते हैं। एक हफ्ते पहले भी उन्होंने ऐसा ही किया था। जिस पर मैंने उन्हें ऐसा करने से रोका था। बस इसी बात से वह नाराज थे और उन्होंने मुझे पर हमला कर दिया है। संजय की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी और जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी जीवन सारथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.