Select Date:

ICC T20 Rankings में कोहली की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल

Updated on 15-09-2022 05:48 PM
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में अपने शतक के कारण ICC टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. वह 14 पायदान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली ने लगभग तीन वर्षों के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया, जो अफगानिस्तान के खिलाफ आया. उन्होंने पूरे एशिया कप में 276 रन बनाए.

शतक के बाद कोहली की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल

टी20 बल्लेबाजों के लिए टॉप रैंकिंग में आने के लिए कोहली के पास अच्छा मौका है, क्योंकि एशिया कप के दौरान फॉर्म में लौटने के बाद वह कम से कम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल (सात स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर) और श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज भानुका राजपक्षे (34 स्थान की बढ़त के साथ 34वें स्थान पर) ने टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अच्छी बढ़त हासिल की.

हसरंगा गेंदबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर

श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को भी एशिया कप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया, वह ऑलराउंडरों की लिस्ट में टॉप पांच में आ गए हैं. एशिया कप में 'प्लेयर आफ द टूर्नामेंट' चुने जाने के बाद श्रीलंका के मैच विजेता हसरंगा गेंदबाज रैंकिंग में तीन पायदान के सुधार से छठे स्थान पर और ऑलराउंडर सूची में सात पायदान के सुधार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए.

भुवनेश्वर कुमार टॉप 10 गेंदबाजों में शामिल

टी20 गेंदबाजों की लिस्ट में, भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (चार स्थान की बढ़त के साथ सातवें पायदान) और पाकिस्तान की जोड़ी हारिस राउफ (नौ स्थान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर) और मोहम्मद नवाज (सात स्थान की बढ़त के साथ 34वें स्थान) मजबूत प्रदर्शन के बाद सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वालों में से एक थे. नए टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिले, लेकिन हाल ही में तीन मैचों की सीरीज के पूरा होने के बाद इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों द्वारा कुछ बड़ी छलांग लगाई गई थी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.