Select Date:

एविएशन के क्षेत्र में छात्राओं के लिए हैं बहुत से अवसर

Updated on 14-11-2022 05:11 PM
एविएशन के क्षेत्र में बहुत से मौके और अवसर हैं छात्राएं इस क्षेत्र में अपना कैरियर चुन सकती हैं। राजधानी रायपुर के शासकीय डी. बी. गर्ल्स कॉलेज रायपुर में एविएशन के क्षेत्र में छात्राओं को कैरियर चयन और मार्गदर्शन देने के लिए कल सेमिनार का आयोजन कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ एविएशन की स्पीकर ने छात्राओं को एविएशन में रोजगार की संभावनाओं, व्यक्तित्व विकास, संप्रेषण कौशल और ग्राउंड जॉब, तकनीकी जॉब व अन्य अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने इस क्षेत्र में चयन में आने वाली मुश्किलों पर भी बात की। उन्होंने सभी एयरलाइंस के बारे में विस्तार से बताया। इस क्षेत्र में कम उम्र से ही आय की शुरूआत के बारे में बताया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न किए और अपनी शंकाएं रखीं।

सेमिनार में राधा यादव, सुभाष चौरे और सौरभ दुबे ने अपने इंस्टिट्यूट में संचालित विभिन्न कोर्स के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि छात्राएं बी.ए. इन ट्रैवल एंड टूरिज्म, बी.कॉम. इन लॉजिस्टिक एंड कार्गाे, बी.बी.ए. एविएशन के साथ-साथ एयरपोर्ट ग्राउंड मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन ट्रैवल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के साथ-साथ एडवांस डिप्लोमा इन एयरलाइंस, केबिन क्रू की पढ़ाई व प्रशिक्षण भी ले सकती हैं। यहां ऐड आॅन कोर्सेज इन एविएशन भी चलाया जाता है। शासकीय डी. बी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने सेमिनार में कहा कि छात्राओं को एवियेशन इंडस्ट्री की जानकारी देने से उनका कमर्शियल इंडस्ट्री वैल्यू भी बढ़ता है जो कि आने वाले समय में छात्राओं को कैरियर बनाने में सहायता देगा।

इस अवसर पर कैरियर एवं काउंसलिंग प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. वासु वर्मा, आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. उषा किरण अग्रवाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रद्धा गिरोलकर एवं कैरियर गाइडेंस सेल की डॉ.रागिनी पांडे, डॉ.रमा सरोजिनी, डॉ. रेखा दीवान, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. गौतमी भतपहरी, डॉ रितु मारवाह, के साथ-साथ वरिष्ठ  प्राध्यापक डॉ प्रीति शर्मा, डॉ शंपा चौबे, डॉ. अनुभा झा, डॉ. नंदा गुरवारा, प्रमिला नागवंशी, ज्योति मिश्रा एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना मिश्रा ने किया। अंत में डॉ रेखा दीवान ने आभार व्यक्त किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.