Select Date:

छत्तीसगढ़ का कार्य लोगों के लिए नजीर है कि कैसे लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकते हैं – भूपेश

Updated on 14-11-2022 05:16 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भेंट-मुलाकात में हम लोगों से फीडबैक लेते रहे हैं। सभी विषयों पर जानकारी ली। वे डोंगरगांव में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। कल एक मजेदार घटना हुई। लोगों ने नरवा की मांग की। लाल बहादुर नगर में लोगों ने नरवा संरक्षण की मांग की। यह जागरूकता लोगों में है यह सबसे अच्छी बात है। इसका मतलब जमीनी योजनाओं का असर हो रहा है।

डोंगरगांव में एक मार्केट कॉम्प्लेक्स के संबंध में मैंने निर्देश अधिकारियों को दिया है। चिटफंड में पैसा लगाने वाले 19000 लोगों के पैसे वापस आये, यद्यपि यह संतोषप्रद नहीं है। यह कठिन कार्य है लेकिन हम जुटे हुए हैं। प्रक्रिया काफी लंबी होती है लेकिन जरूरी है। अन्य राज्य भी पूछ रहे हैं कि यह कैसे किया। यह कठिन कार्य है लेकिन पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं।राजनांदगांव से ही इसकी शुरूआत हुई। छत्तीसगढ़ का कार्य लोगों के लिए नजीर है कि कैसे लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकते हैं।हर औद्योगिक केंद्र रीपा के लिए 2 करोड़ स्वीकृत किये गए हैं।युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण होंगे।

सहारा की रिकवरी के बारे में एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पैसा देने के लिए कुछ समय मांगा है।हमने कहा है कि आप निवेशकों का पैसा दें। इसके लिए कुछ मोहलत दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस साल हम 10 अंग्रेजी के महाविद्यालय खोल रहे हैं, इससे शिक्षा का दायरा और बढ़ेगा। भेंट-मुलाकात पर एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल की वजह से हम चाहकर भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़ नहीं सके।सारे कार्यक्रम वर्चुअल हुए। अच्छी योजनाएं आरम्भ की। हमें यह जानना था कि इसका जमीनी क्रियान्वयन कैसे हो रहा है। इसके लिए हमने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम तय किया।

भेंट-मुलाकात के संदर्भ में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के बीच जब जाते हैं और वे विश्वास से भरकर प्रसन्नचित्त अपनी बात रखते हैं कि उन्होंने कैसे योजना का लाभ लेकर बेहतर जीवन की ओर कदम बढ़ाए, इससे अन्य लोगों को लगता है कि हमें भी इसी तरह से बढऩा चाहिए।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि तर्री एनीकट में सभी प्रभावितों को मुआवजा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कई योजनाएं तो ऐसी हैं कि घोषणापत्र में भी नहीं थीं। जैसे इंग्लिश मीडियम स्कूल, भूमिहीन श्रमिक योजना आदि। यह सब इतने लोकप्रिय हुए।सबसे बड़ी बात यह कि हम कोरोना में संकट के दौर में लोगों के साथ खड़े रहे और उनके जेब में जनहित योजनाओं से पैसे डाले। संकट के समय खड़ा होना सबसे जरूरी है।हम लोगों को पैसे देते हैं ताकि अपनी वास्तविक आवश्यकता के आधार पर खर्च कर सके। हम उन्हें क्यों कहें कि हमारी रुचि पर खर्च करो। किसानों को पैसे दिए।वे अपनी खेती के लिए और जरूरी आवश्यकता के लिए इसका व्यय कर रहे हैं। इससे बेहतर क्या हो सकता है।

बीएनसी मिल पुन: आरम्भ करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रयास किया गया है।जूट मिल यहाँ शुरू करने पर उद्योगपतियों से चर्चा की गई है, लगातार प्रयास जारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जब हम छत्तीसगढ़ के मॉडल के बारे में बताते हैं तो लोग पुरानी पेंशन, गोधन न्याय, रीपा जैसी योजना को बहुत पसंद करते हैं।राजनांदगांव के पत्रकारों ने आवास के बारे में पूरे प्रदेश को रास्ता दिखाया है। डोंगरगांव के पत्रकार भी इसे फॉलो करें।भेंट-मुलाकात के संदर्भ में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के बीच जब जाते हैं और वे विश्वास से भरकर प्रसन्नचित्त अपनी बात रखते हैं कि उन्होंने कैसे योजना का लाभ लेकर बेहतर जीवन की ओर कदम बढ़ाए, इससे अन्य लोगों को लगता है कि हमें भी इसी तरह से बढऩा चाहिए।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दर्री एनीकट में सभी प्रभावितों को मुआवजा मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.