Select Date:

ग्‍वाटेमाला में मिला रहस्‍यमय माया सभ्‍यता का अनोखा संसार, 2000 साल पुराने शहरों को देख फटी रह गई आंखें

Updated on 16-01-2023 07:02 PM
ग्‍वाटेमाला शहर: दुनिया की सबसे रहस्‍यमय सभ्‍यताओं में से एक माया सभ्‍यता कैसे खत्‍म हो गई, इस सीक्रेट का व्‍यापक शोध के बाद भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब लैटिन अमेरिकी देश ग्‍वाटेमाला में माया सभ्‍यता से जुड़े एक बड़े रहस्‍य का खुलासा हुआ है। अब तक माना जाता रहा था कि माया सभ्‍यता के लोग दूर-दूर बसते थे। अब ग्‍वाटेमाला के वर्षावनों में 2000 साल पुराने शहर, कस्‍बे और गांवों की बड़ी खोज हुई है। इससे पता चलता है कि माया सभ्‍यता के लोग ये बहुत ही घनी आबादी में और संगठित समाज में रहते थे।
पुरातत्‍वविदों ने करीब 1000 प्राचीन माया सभ्‍यता की बस्तियों के महत्‍वपूर्ण अवशेषों का पता लगाया है। इन बस्तियों के अवशेष वर्षावनों के नीचे छिपे हुए थे। शोधकर्ताओं ने 650 वर्ग मील के इलाके में 964 पुरास्‍थलों का पता लगाया है। ये बस्तियां मिराडोर-कालकमुल क्रास्‍ट नदी घाटी इलाके में पाए गए हैं। यह पूरा इलाका मेक्सिको से सटा हुआ है। इनमें से कम से कम 417 स्‍थल तो 2000 साल पुराने हैं जब माया सभ्‍यता अपने चरम पर थी। इसमें शहरों, गांवों और कस्‍बों की पहचान हुई है।

पिरामिड, नहरें और खेल के ग्राउंड भी मिले


इन पुरावशेषों की खोज के लिए वैज्ञानिकों ने एक खास तकनीक LiDAR का इस्‍तेमाल किया। इसमें लेजर किरणों की मदद से नाप की जाती है। इस सर्वे में कई असाधारण रास्‍तों की भी खोज हुई है जो 100 मील तक फैले हुए थे और विभिन्‍न बस्तियों को जोड़ते थे। इन बस्तियों में स्‍मारक, पानी को जमा करने की सुविधा, उत्‍सव के लिए इमारत, पिरामिड, रहने के लिए ढांचे, नहरें आदि सभी कुछ इन बस्तियों में पाए गए हैं। यही नहीं शोधकर्ताओं को कम से कम 30 खेल के ग्राउंड भी मिले हैं।
इससे पता चलता है कि माया सभ्‍यता के लोग किसी तरह का खेल भी खेलते थे। इससे पहले के शोध में पता चला था कि माया सभ्‍यता के लोग दूर-दूर रहते हैं लेकिन इस ताजा खुलासे ने माया सभ्‍यता को लेकर पुरानी मान्‍यताओं को बदल दिया है। इस शोध को इदाहो स्‍टेट यूनिवर्सिटी के पुरातत्‍वविद रिचर्ड डी हानसेन के नेतृत्‍व में पुरातत्‍वविदों ने किया है जो जर्नल एंशिएंट मेसोअमेरिका में प्रकाशित हुआ है। शोध दल ने कहा कि उन्‍हें असाधारण आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक ताकत के साक्ष्‍य मिले हैं। इन बस्तियों को बसाने में हजारों की तादाद में मजदूरों और विशेषज्ञों का इस्‍तेमाल किया गया था जो यह बताता है कि उन्‍हें नियंत्रित करने के लिए कोई राजनीतिक ताकत मौजूद थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
 23 June 2026
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
 23 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
 23 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
Advt.