'होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा और ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने का वादा करेगा, नहीं मानी तो होगा हमला' ट्रंप की नई धमकी
Updated on
09-04-2026 01:35 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश की सेना और जंगी जहाज ईरान के पास बने रहेंगे। ट्रंप ने साफ किया है कि अगर बातचीत का नतीजा उस तरह से नहीं रहता है, जिसकी उम्मीद है तो दोबारा लड़ाई शुरू हो सकती है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सीजफायर के ऐलान के एक दिन बाद ही सेनाओं को मौजूदा स्थिति में रखने का यह ऐलान किया है। खासतौर से होर्मुज स्ट्रेट के खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम रोकने पर ट्रंप ने जोर दिया है। इससे अंदेशा पैदा हो गया है कि ईरान में चीजें फिर खराब हो सकती हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार सुबह ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि अमेरिका के सभी जहाज, विमान, सैनिक, गोला-बारूद, हथियार और तमाम दूसरे सैन्य उपकरण ईरान के अंदर और आस-पास तब तक मौजूद रहेंगे। ये तब तक नहीं लौटेंगे, जब तक कि असली समझौता पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता है
फिर शुरू हो सकती है फायरिंग: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान काफी कमजोर हो चुका है लेकिन दुश्मन को पूरी तरह से खत्म और तबाह करने के लिए अभी सेना उसके पास बनी रहेगी। अगर किसी वजह से चीजें सही दिशा में नहीं जाती हैं, जिसकी संभावना बहुत कम है तो ऐसी गोलीबारी शुरू हो जाएगी, जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी गई होगी
ट्रंप ने आगे कहा 'ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहेगा। इस बात से तेहरान पीछे नहीं हट सकता है। ऐसा होता है तो फिर हमारी सेना गोला-बारूद जमा कर रही है और लड़ाई के लिएतैयार बैठी हैं। असल में वह अपनी अगली जीत का इंतजार कर रही है। अमेरिका इज बैक।'
'अमेरिकी सेना फिर से लड़ाई के लिए तैयार'
अमेरिका के शीर्ष जनरल ने बुधवार को कहा है कि अगर तेहरान बातचीत से कोई समझौता करने में नाकाम रहता है तो उनकी सेना फिर से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने पेंटागन में कहा कि हमें उम्मीद है कि ईरान स्थायी शांति का रास्ताचुनेगा।
डैन केन ने कहा है कि युद्धविराम का मतलब है एक ठहराव और हमारी संयुक्त सेना पूरी तरह तैयार है। अगर आदेश मिलता है या जरूरत पड़ती है तो हम उसी गति और सटीकता के साथ फिर से युद्ध अभियान शुरू कर देंगे, जैसा कि हमने पिछले 38 दिनों में दिखाया है। हालांकि हमें उम्मीद है कि बातचीत से रास्ता निकलेगा।
ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के खिलाफ 28 फरवरी से चल रही लड़ाई रोकने का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान किया है। इजरायल ने भी ईरान के खिलाफ हमले रोकने पर सहमति जताई है। दो हफ्तों का समय अंतिम समझौते को पूरा करने के लिए दिया गया है। इस दौरान दोनों देश बातचीत के जरिए स्थायी शांति के लिए रास्ता बनाएंगे।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…