रातों-रात करोड़पति बनाने वाला शेयर अब कर रहा बर्बाद
Updated on
02-02-2026 05:41 PM
नई दिल्ली: सोमवार को शेयर मार्केट में तेज आई। कल यानी 1 फरवरी को बजट वाले दिन मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। आज की यह तेजी निवेशकों को कुछ राहत देगी। लेकिन कुछ निवेशक ऐसे भी हैं जिन्हें एक शेयर अब लगातार नुकसान दे रहा है। यह वह शेयर है जिसने निवेशकों को रातों-रात करोड़पति बना दिया था। नवंबर 2024 में इसकी कीमत एक ही झटके में करीब 3.50 रुपये से उछलकर 2,36,250 रुपये हो गई थी। बाद में यह बढ़कर 3,32,399.95 रुपये पर पहुंच गया था। इस शेयर का नाम एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ( Elcid Investments Ltd) है। लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
निवेशकों को रेकॉर्ड मुनाफा देने के बाद इस शेयर में लगातार गिरावट आती गई। हालांकि बीच-बीच में इसमें मामूली तेजी भी देखी गई। सोमवार को भी इसमें मामूली तेजी देखी गई। इस तेजी के साथ यह शेयर 1,14,449.95 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में यह शेयर 25 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। वहीं ऑल टाइम हाई के मुकाबले इसकी कीमत आधी से भी कम रह गई है।
एक साल में बड़ा नुकसान
निवेशकों को रातों-रात करोड़पति बनाने के बाद इस शेयर में गिरावट बनी हुई है। एक साल पहले इसकी कीमत करीब 1,56,028 रुपये थी। सोमवार को यह 1,14,449.95 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में इसमें एक साल में करीब 27 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं एक महीने में यह शेयर 9 फीसदी और 6 महीने में 17 फीसदी लुढ़क गया है।
आधी भी नहीं बची कीमत
ऑल टाइम हाई के मुकाबले शेयर की कीमत आधी भी नहीं बची है। इस शेयर का ऑल टाइम हाई 3,32,399.95 रुपये था। सोमवार को यह शेयर 1,14,449.95 रुपये पर थाा। ऐसे में यह अपने ऑल टाइम हाई के मुकाबले 65 फीसदी लुढ़क गया है। यानी यह शेयर निवेशकों को रातों-रात करोड़पति बनाने के बाद उनका आधे से ज्यादा नुकसान कर चुका है।
कभी 3 रुपये ये कम था भाव
यह शेयर मई 2022 में 3 रुपये से कम का था। लेकिन इसकी बुक वैल्यू 5,85,225 रुपये थी। जिन निवेशकों के पास यह शेयर था, इस बड़े अंतर के कारण वे इसे बेचना नहीं चाहते थे। इसके चलते साल 2011 से इसमें कोई ट्रेडिंग नहीं हुई थी।
होल्डिंग कंपनियों के मौजूदा बाजार मूल्य और बुक वैल्यू के बीच के अंतर को कम करने के लिए सेबी ने शेयर बाजारों को उन होल्डिंग कंपनियों के लिए एक विशेष नीलामी सत्र आयोजित करने को कहा था, जिनके शेयर उनके बुक वैल्यू की तुलना में बहुत कम कीमत पर कारोबार कर रहे थे। इसके बाद 29 अक्टूबर को एल्सिड का शेयर सिर्फ 3.53 रुपये से बढ़कर 2,36,250 रुपये हो गया था। एक ही दिन में 66,92,535% की बढ़ोतरी हुई थी। ये बहुत बड़ी उछाल थी।
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…