Select Date:

राज्य वक्फ बोर्ड ने जामा मस्जिद दुर्ग के मुतवल्ली चुनाव कराने वाली प्रशासकीय समिति को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

Updated on 26-11-2022 04:56 PM

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने जामा मस्जिद दुर्ग के मुतवल्ली चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने पर प्रशासकीय समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जस्टिस जी. मिन्हाजुद्दीन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग एवं सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ जिला दुर्ग श्री मुकेश रावटे, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम जिला दुर्ग श्री नसर सिद्दीकी, उप निरीक्षक अपराध अभिलेख शाखा दुर्ग श्री मो. जलालुद्दीन खान, सहायक उपनिरीक्षक थाना सोमनी जिला राजनांदगांव श्री मो. इसराफिल खान सहित सर्वश्री सगीरूद्दीन कुरैशी, ए.यू खान, अहमद सलीम खान, निजामुद्दीन, शमशाद हुसैन, शब्बीर हुसैन, निजामुद्दीन, इंतशाब अहमद खान, आबिद खान, मो. जावेद कुरैशी, मो. अबु जफर, साजिद खान, अब्दुल वहाब खान, सैयद मोहसिन अली, नौशाद खान, अब्दुल कय्यूम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जस्टिस जी. मिन्हाजुद्दीन द्वारा इस अवसर पर जामा मस्जिद दुर्ग के मुतवल्ली चुनाव प्रक्रिया का सफलतापूर्वक निर्वहन किये जाने हेतु स्थानीय प्रशासन एवं मुस्लिम समाज की ओर से चुनाव में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त बुद्धिजीवियों का शुक्रिया अदा किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्यगण जनाब मोहम्मद फिरोज खान, जनाब सैयद फैसल रिजवी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री साजिद मेमन, श्री अनवर चौधरी, जामा मस्जिद दुर्ग के मुतवल्ली श्री मो. रिजवान खान, श्री अब्दुल शकील एवं बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जामा मस्जिद दुर्ग के मुतवल्ली का कार्यकाल समाप्त हो जाने के पश्चात् नवीन मुतवल्ली का चुनाव मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका 2022 के अनुसार सम्पन्न कराने में अनुविभागीय अधिकारी, दुर्ग के मार्गदर्शन में कार्य सम्पादित करने वाली प्रशासकीय समिति द्वारा मुतवल्ली चुनाव की समस्त प्रक्रिया विधिवत् पूर्ण कर 12 जून 2022 को मानस भवन दुर्ग छत्तीसगढ़ में शांतिपूर्वक प्रजातांत्रिक पद्धति से शहर के मुस्लिम मतदाताओं को शामिल कर बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव सम्पन्न कराया गया, जिसमें जनाब मोहम्मद रिजवान खान जामा मस्जिद दुर्ग के नवीन मुतवल्ली निर्वाचित हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.