फ्लाइट में घुस गया सांप, यात्री सहमें, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Updated on
13-02-2022 06:57 PM
कुआलालंपुर । हवाई जहाज में सांप सुनकर आपको आश्चर्य होगा क्योंकि आज के दौर में यात्रा के लिए फ्लाइट को सबसे सुरक्षित और तेज माध्यम माना जाता है। फ्लाइट में घुसने से पहले लोगों की कड़ी जांच की जाती है। ऐसे किसी भी सामान को फ्लाइट में नहीं जाने दिया जाता है, जिससे यात्रियों को कोई खतरा हो। लेकिन, मलेशिया में उड़ान के दौरान विमान के अंदर सांप दिखने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सांप को चलते देख फ्लाइट में सवार यात्री इतने डर गए कि पायलटों को विमान की आपातकालीन लैंडिंग तक करनी पड़ी। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह सांप मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तवाउ जाने वाली एयर एशिया की एक फ्लाइट में दिखाई दिया था। इस घटना को एक टिकटॉक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में एक लंबा सांप विमान के ओवरहेड लाइट फिक्स्चर के अंदर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा कि मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तवाउ जाने वाली उड़ान को कुचिंग में एक आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एयर एशिया एयरलाइन के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने लिओंग टीएन लिंग ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि, एयर एशिया की तरफ से फ्लाइट में सांप दिखने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एयरलाइन के सिक्योरिटी ऑफिसर ने कहा कि एयर एशिया कुआलालंपुर से तवाउ की उड़ान में गुरुवार को हुई घटना से अवगत है। जैसे ही पायलट को घटना की जानकारी दी गई, उन्होंने विमान को डिसइनफेक्ट करने लिए कुचिंग की ओर मोड़ दिया।
अधिकारियों की ओर से बताया गया कि इस घटना में न तो यात्रियों को और न ही सांप को कोई चोट आई। रिपोर्ट के अनुसार, कुचिंग में विमान से सांप को निकाले जाने के बाद उसे अपने गंतव्य स्थल तवाउ के लिए रवाना कर दिया गया। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने लिओंग टीएन लिंग ने बताया कि यात्रियों को अपनी फ्लाइट को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। गुरुवार को जो भी हुआ वह कोई सामान्य घटना नहीं थी। यह एक बहुत ही दुर्लभ घटना है जो समय-समय पर किसी भी विमान पर हो सकती है। गुरुवार को पोस्ट किए जाने के बाद से टिकटॉक पर इस वीडियो को 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे ट्विटर समेत कई दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस वीडियो को किसने रिकॉर्ड किया था। यह पहली बार नहीं है जब सांपों को फ्लाइट के अंदर देखा गया है। 2019 में, ऑस्ट्रेलिया से स्कॉटलैंड की यात्रा करने वाली एक महिला को अपने सामान के अंदर सांप मिला था। एक मौका ऐसा भी आया जब एक पायलट को कॉकपिट में सांप मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…