Select Date:

IPO खुलने से पहले ही बढ़कर 220 रुपये पहुंचा प्रीमियम

Updated on 12-09-2022 06:46 PM

मार्केट में एक नया आईपीओ आ रहा है। यह हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल का IPO है। कंपनी का आईपीओ बुधवार 14 सितंबर 2022 को ओपन होगा और 17 सितंबर तक खुला रहेगा। हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल (Harsha Engineers IPO) के आईपीओ का प्राइस बैंड 314-330 रुपये है। कंपनी की इनीशियल शेयर सेल 755 करोड़ रुपये की है। आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसको जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बढ़कर 200 रुपये के पार पहुंच गया है।

 220 रुपये पहुंचा हर्षा इंजीनियर्स के IPO का प्रीमियम
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, हर्षा इंजीनियर्स (Harsha Engineers) के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सोमवार को बढ़कर 220 रुपये पहुंच गया है। कंपनी के आईपीओ का प्रीमियम रविवार को 200 रुपये के स्तर पर था। हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल के शेयर सोमवार 26 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ में 455 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरहोल्डर्स की तरफ से 300 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

 कंपनी इस काम में यूज करेगी आईपीओ से मिला फंड
हर्षा इंजीनियर्स, IPO से मिले फंड का इस्तेमाल डेट पेमेंट, वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट्स की फंडिंग, मशीनरी परचेजिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर रिपेयर्स, मौजूदा प्रॉडक्शन फैसिलिटी के रेनोवेशन और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। इश्यू साइज का आधा हिस्सा, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं, इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इनवेस्टर्स न्यूनतम 45 इक्विटी शेयर्स के लिए बिड्स कर सकते हैं। अहमदाबाद बेस्ड कंपनी बेयरिंग केजेज और स्टैंप्ड कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.