Select Date:

US में विमान टकराने की धमकी देने वाले के पास नहीं था पायलट लाइसेंस

Updated on 04-09-2022 06:36 PM
अमेरिका में मिसिसिपी के ऊपर चक्कर लगा रहे विमान को वॉलमार्ट स्टोर से टकराने की धमकी देने वाले पायलट पर चोरी और आतंकवादी धमकी देने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पायलट की पहचान कोरी पैटरसन के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। टुपेलो पुलिस प्रमुख जॉन क्वाका  ने बताया कि पैटरसन के पास पायलट का लाइसेंस नहीं था। उन्होंने कहा कि पैटरसन पर चोरी और आतंकवादी धमकी देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, संघीय जांच के बाद अन्य आरोप भी लगाए जाने की संभावना है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि पायलट के पास विमान को नीचे उतारने का अनुभव नहीं था।

टुपेलो पुलिस विभाग ने बताया कि उसे शनिवार को सुबह करीब पांच बजे इसकी सूचना मिली। पता चला कि एक पायलट किंग एअर प्रकार के विमान को पश्चिम मुख्य सड़क पर स्थित वालमार्ट से टकराने की धमकी दे रहा है। हालांकि, बाद में पुलिस से बातचीत के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित नीचे उतार दिया था।

हालात काबू में, कोई घायल नहीं हुआ
बेंटन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बाद में पुष्टि की कि विमान मिसिसिपी में टुपेलो से 60 मील उत्तर पूर्व में एशलैंड के खेत में उतारा गया था। मिसिसिपी के गवर्नर रीव ने ट्विटर पर कहा कि स्थिति को काबू कर लिया गया है और कोई भी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने ट्वीट किया, 'उत्तरी अमेरिका के वॉलमार्ट के ऊपर उड़ रहा विमान अब नीचे हैं। शुक्र है कि स्थिति को काबू कर लिया गया है और कोई भी घायल नहीं हुआ है। स्थानीय, राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन को धन्यवाद, जिन्होंने इस स्थिति का पेशेवर तरीके से संभाला।'

क्वाका के अनुसार, पैटरसन 10 साल तक विमानों के टैंक में ईंधन भरने वाला टुपेलो विमानन कंपनी का एक कर्मी था और उसे उड़ान का थोड़ा बहुत अनुभव था। टुपेलो हवाई अड्डे पर विमान को कैसे उतारा जाए, इस पर पैटरसन के साथ बातचीत के लिए अधिकारी एक अन्य पायलट लेकर आए थे।

5 घंटे तक हवा में रहा विमान
9 सीट वाले एक विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग पांच बजे टुपेलो, मिसिसिपी के ऊपर चक्कर लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को खतरनाक बताते हुए कहा कि विमान पांच घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा। इस बीच, वॉलमार्ट और पास के एक अन्य स्टोर को सुरक्षा अधिकारियों ने खाली करा लिया था और नागरिकों को क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने को कहा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.