आटे को तरसी पीओके की जनता, हांड़ कंपाऊ ठंड में पाकिस्तानी हुकूमत से मांग रही रोटी, सब्र टूटा तो होगी हिंसा!
Updated on
17-01-2023 07:24 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान का आटा संकट और कमर तोड़ महंगाई अब सरकार विरोधी प्रदर्शनों का रूप लेने लगा है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अवैध कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थानीय लोगों में शहबाज सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। लगभग हर इलाके में लोगों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताने के लिए हाईवे जाम किए और टायर जलाए। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में बड़े पैमाने पर लोग बर्फबारी के बीच हाथों में तख्तियां लेकर आटे की सप्लाई के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे सरकार की विफल नीतियों के कारण अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि गेहूं के दाम काफी बढ़ गए हैं। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में आटे की कीमतों में अचानक इजाफा हुआ है। इस बीच शहबाज सरकार ने पीओके में लोगों को सब्सिडी वाला गेहूं मुहैया कराने वाले सरकारी डिपो पर ताला लगा दिया है। पीओके एक्टिविस्ट अमजद अयूब मिर्जा ने कहा कि लोग सड़कों पर हैं क्योंकि उनके पास खाना नहीं है, आटा नहीं है।
एक दिन में 1200 रुपए महंगा हुआ आटा
उन्होंने कहा कि एक दिन में पीओके में गेहूं के दाम 1200 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। लोग परेशान हो चुके हैं। आटे के सरकारी केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। वहां आटा नहीं है। पीओके के लगभग हर शहर में विरोध हो रहा है। छात्रों से लेकर वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। यूं तो पूरे पाकिस्तान में हालात बेहद गंभीर हैं लेकिन पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए ये और भी चिंताजनक हैं। यहां के लोगों के साथ पाकिस्तान सरकार पहले से भेदभाव करती आई है।
सरकार के खिलाफ हिंसा की धमकी
प्रोफेसर सज्जाद राजा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में भारी बर्फबारी और कड़ाके की सर्दी में लोग विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पीओके की नीलम घाटी में कड़ाके की ठंड में लोग आटे की सप्लाई की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान ने पीओके के लिए सभी खाद्य पदार्थों पर से सब्सिडी हटा ली है और लोग आटा नहीं खरीद पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांगें न पूरी होने पर पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ हिंसक कदम उठाने की चेतावनी दी है।'
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…