Select Date:

दीपक मुंडी सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड का मुख्य शार्प शूटर भी गिरफ्तार

Updated on 11-09-2022 05:32 PM
  पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड मामले जुड़ी खबर सामने आ रही है। एंटी गैंगस्टरम टास्क फोर्स के ज्वाइंट आप्रेशन के चलते फरार 6वां शूटर दीपक मुंडी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपक मुंडी को भारत-नेपाल बार्डर से काबू किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि कल दीपक मुंडी को मानसा में पेश किया जाएगा। दीपक मुंडी को गत रात्रि को दिल्ली पुलिस द्वारा काबू किया गया था। आज मानसा पूलिस उसे लेने के गई हुई है। इसके  साथ पुलिस ने 2 और गैंगस्टर पंडित व रजिंदर को भी काबू किया गया है।

इनके पास 9 एम.एम. की पिस्तौल, 32 बौर की पिस्तौल सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्टल भी इनसे बरामद हुई है। अब इनसे और भी रिक्वरी करनी बाकी है। अब दीपक मुंडी को रिमांड पर लेकर बाकी की जानकारी हासिल की जाएगी।

बता दें फरार  शूटर दीपक मुंडी 29 तारीख से काफी दिन तक जगरूप रूप के साथ रहा है उसके बाद 8 जुलाई के आसपास ही तरनतारन में सबसे अलग हो गया। मूसेवाला हत्याकांड में 3 शूटर पहले गिरफ्तार हो चुके हैं और 2 का पुलिस मुठभेड़ एनकाऊंटर हो गया था। बार्डर के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थे

जानकारी के अनुसार गोल्डी बराड़ के कहने पर दीपक मुंडी पंजाब आया था। नीपिन नैहरा के कहने पर ही दीपक मूंडी ने गोल्डी बराड़ को फोन किया था। फोन पर गोल्डी बराड़ ने उसे सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की बात कही। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर दीपक मुंडी आधुनिक हथियार लेकर फरार हुआ था। पुलिस को खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिली थी।

 पुलिस की 5 विशेष टीमें मुंडी की तलाशी कर रही थीं। मूसेवाला हत्याकांड में बोलेरो और कोरोला मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया था। दीपक मूंडी बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था। इसका नेतृत्व हरियाणा का शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी कर रहा था और उसके साथ अंकित सिरसा और कशिश भी था। मूसेवाला की हत्या के बाद ये चारों गुजरात भाग गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.