इस मैच में ओपनिंग करने आए पृथ्वी शॉ सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. पृथ्वी शॉ 21 गेंदों में 4 चौकों के साथ 19 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. पृथ्वी के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल का साथ देने के लिए क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए और आते ही अपने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी.