Select Date:

नेताओं को 5 घंटे थाने में बैठाया फिर खिलाई टॉफी:दुर्ग नगर निगम आयुक्त से उलझे थे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष

Updated on 16-12-2022 06:28 PM

दुर्ग नगर निगम के आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी को आप नेताओं की चेतावनी इतनी नागवार गुजरी की उन्होंने उनका नर्सिंग होम सील कर दिया। इतना ही नहीं शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर आप के जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह और डॉ. एसके अग्रवाल को 5 घंटे तक दुर्ग कोतवाली थाने में बैठाकर रखा गया। उसके बाद टीआई एसएन सिंह आए और उन्हें टॉफी खिलाकर चलता कर दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ आप धरना प्रदर्शन करेगी। वहीं दुर्ग निगम प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर यह आरोप लगाया है कि दोनों आप नेता उनकी कार्रवाई में बाधा डालकर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे।

आप पार्टी के जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह ने कोतवाली थाने से छूटने के बाद देर रात एक वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया कि वह लोग पार्षद प्रकाश गीते द्वारा शासकीय भवन में कब्जा करने की शिकायत पर कार्रवाई का स्टेटस जानने के लिए गए थे। वो गुरुवार शाम 4 बजे निगम आयुक्त लक्ष्मण तिवारी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने नाम की पर्ची भिजवाई। 5.15 बजे तक वहीं बैठे रहने के बाद उन्होंने देखा उनसे पहले आए लोग आयुक्त से मिलकर जा चुके हैं। इस पर वे आयुक्त के कैबिन में घुस गए। उस समय वहां पूर्व पार्षद एडवोकेट नीता जैन और पार्षद श्रद्धा सोनी बैठी थीं।निगम आयुक्त ने मेहरबान सिंह से पूछा कि आप पार्षद हो तो उसने जवाब दिया कि मैं आम आदमी हूं। इस पर आयुक्त ने कहा कि आप बाहर जाओ। इस पर आप नेता ने कहा कि वो लोग सवा घंटे से बाहर बैठे हैं आप उनकी शिकायत तो सुन लो। इस पर आयुक्त ने शिकायत सुनने से ही मना कर दिया। मेहरबान सिंह और डॉ. अग्रवाल आयुक्त कक्ष में खाली पड़ी कुर्सी पर बैठ गए और बोले की वो लोग यहीं बैठे हैं आप लास्ट में उनकी बात सुन लेना। आयुक्त ने फिर कहा मैं उनकी शिकायत नहीं सुनूंगा। इस पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हम निगम परिसर में टेंट लगाकर तब तक बैठे रहेंगे जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाती है।
आप नेता के जाते ही कर दी अस्पताल पर कार्रवाई
दोनों आप नेता नाराजगी जताते हुए निगम से शाम 6 बजे अपने घर चले गए। इसके बाद साढ़े 6 बजे सूचना मिली की निगम आयुक्त ने अग्रवाल नर्सिंग होम में कार्रवाई कर दी। वहां पहले से पुलिस तैनात थी। आप नेता मेहरबान और डॉ. जैन ने देर शाम बिना नोटिस कार्रवाई करने का कारण पूछा तो आयुक्त ने पुलिस को बोलकर उनका मोबाइल जब्त करवा लिया। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई और वहां 5 घंटे तक नजर बंद कर दिया।दुर्ग नगर निगम ने बताई कुछ और कहानी
दुर्ग निगम आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है की उनके पास कीर्ति राम ने आर्य नगर, शंकर नगर में संचालित अग्रवाल नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही आयुक्त एक्शन मोड में आ गए। वह सीधे अग्रवाल नर्सिंग होम पहुंचे। उन्होंने बताया कि वहां पर नर्सिंग होम एक्ट और एनजीटी की गाइड लाइंस का उल्लंघन होना पाया गया। कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एसके अग्रवाल और मेहरबान सिंह ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। आयुक्त लक्षमण तिवारी ने पुलिस को दोनों पर वैधानिक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया गया।
सिजेरियन डिलीवरी वाली महिलाओं को पहुंचा दिया जिला अस्पताल
कार्रवाई के दौरान आयुक्त लक्ष्मण तिवारी इतने गुस्से में थे कि उन्हें यह तक नहीं दिखा कि अस्पताल में दो ऐसी महिला मरीज भर्ती हैं, जिनकी हाल ही में सिजेरियन डिलीवरी हुई है। उन्होंने दोनों महिला मरीज ममता साहू और मीना तिवारी को महतारी एक्सप्रेस में बिठाया और जिला अस्पताल पहुंचा दिया। आप नेता मेहरबान सिंह का आरोप है कि दोनों महिला मरीज कई घंटे तक जिला अस्पताल के बाहर बैठी रहीं। इसके बाद उन्हें बेड एलॉट हुआ और उन्हें वहां भर्ती किया गया।

सीएमएचओ को दिया जांच कर कार्रवाई के आदेश
कार्रवाई के दौरान आएएस लक्ष्मण तिवारी यह भूल गए कि वो वहां निगम आयुक्त की हैसियत से गए हैं कलेक्टर की नहीं। उन्होंने दुर्ग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम को आदेश दे डाला कि वो अग्रवाल नर्सिंग होम की नर्सिंग होम एक्ट के तहत जांच करें और इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करें। आप नेताओं का कहना है कि जिले में सबसे बड़ा अधिकारी कलेक्टर होता है वहीं सभी विभाग के अधिकारियों को आदेश दे सकता है। निगम आयुक्त शायद अभी से अपने आपको कलेक्टर समझने लग गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.