आईपीएल में केकेआर की टीम आज मैदान पर होगी, पहली जीत की तलाश
Updated on
09-04-2026 01:41 PM
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आज आईपीएल 2026 के अपने चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। केकेआर के के लिए सीजन की शुरुआत काफी मुश्किल रही है। केकेआर ने इस सीजन अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है। इस मैच की शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे से होगी।
3 मैचों में केकेआर का एक पॉइंट
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से मात दी। पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर का मुकाबला बारिश के चलत बेनतीजा रहा था, जिसके चलते दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए। केकेआर 3 मुकाबलों में 1 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है।केकेआर की टीम यह मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। इस अहम मुकाबले से पहले, फैंस अपने स्टार खिलाड़ियों को वापसी करते और लय में आते हुए देखने के लिए बेताब होंगे।
लखनऊ की टीम तय हासिल कर चुकी
दूसरी ओर एलएसजी की टीम 2 में से 1 मैच जीतकर छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला मैच 6 विकेट से गंवाया था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपना खाता खोला। टीम के पास एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं और वह केकेआर के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
केकेआर vs एलएसजी हेड टू हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है। आईपीएल में दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने रही हैं, जिसमें एलएसजी ने 4 मुकाबले अपने नाम किए। दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत साल 2022 में हुई थी, जिसमें एलएसजी ने 75 रनों से जीत हासिल की।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…