Select Date:

74 साल पहले बने मंदिर का झूलोत्सव है खास

Updated on 19-08-2022 07:20 PM
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भी उत्साह का माहौल है। यहां के गौरीशंकर मंदिर में होने वाला जन्मोत्सव बेहद खास होता है। साथ ही यहां लगने वाला मेला भी देशभर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि मथुरा के बाद रायगढ़ का ही जन्माष्टमी मेला इतना प्रसिद्ध है। रायगढ़ के गौरीशंकर मंदिर को एक दानवीर सेठ किरोड़ीमल ने 1946 में बनवाना शुरू किया था।देश की आजादी से पहले बने इस मंदिर को बनवाने के लिए खासतौर पर हरियाणा से कारीगरों को बुलवाया गया था। कुछ कारीगर रायगढ़ जिले के भी थे। मंदिर का निर्माण 2 सालों में पूरा हुआ। 1948 में इस मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। 74 साल पहने बने इस मंदिर का इतिहास 7 दशक पुराना है। सेठ किरोड़ीमल ट्रस्ट के सदस्य राजेश भारद्वाज बताते हैं कि जन्माष्टमी मेले की शुरुआत भी सेठ किरोड़ीमल ने ही की थी। दावा किया जा रहा है कि रायगढ़ का गौरीशंकर मंदिर ही देश का एकमात्र ऐसा मन्दिर है, जिसमें भगवान शिव और पार्वती की पूजा होती है, लेकिन झूला उत्सव भगवान कृष्ण का होता है।इसके पीछे भी एक कहानी है। ट्रस्ट के सदस्य राजेश भारद्वाज ने बताया कि सेठ किरोड़ीमल को मन्दिर बनने के बाद स्वप्न में भगवान श्रीकृष्ण ने दर्शन दिए और तब से यहां झूलोत्सव मनाने की परंपरा शुरू हो गई। यहां मेला लगने का दौर मन्दिर निर्माण के 3 साल बाद यानी 1951 में शुरू हुआ। सेठ किरोड़ीमल मथुरा की तर्ज पर यहां मेला लगाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने रायगढ़ में जन्माष्टमी मेला शुरू कराया।

हरियाणा के कारीगरों ने बनाई झांकी

उस दौर में मथुरा के बाद देशभर में रायगढ़ ही ऐसा शहर था, जहां जन्माष्टमी पर मेला लगता था। इसमें शामिल होने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों से भी लोग आते थे। इसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती थी। धीरे-धीरे इस मेले की रंगत और भी निखरती गई, क्योंकि गौरीशंकर मंदिर परिसर में आकर्षक झांकियों को दिखाया जाने लगा। उस दौर में भी सेठ किरोड़ीमल ने चलचित्र झांकियों का प्रदर्शन कराया। झांकियों में लगने वाली मूर्तियों को भी हरियाणा के कारीगरों ने बनाया था।

पूरे महीने चलता था मेला

कहा जाता है कि तब रायगढ़ में महीनेभर तक मेला लगा रहता था। रायगढ़ के जन्माष्टमी मेले के बारे में भले ही आज के युवा इतना नहीं जानते हैं, लेकिन बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि इसका इंतजार लोग सालभर करते थे। चूंकि उस दौर में मनोरंजन के साधन ज्यादा नहीं थे, इसलिए लोग मेले का आनंद लेने के लिए उत्साहित होते थे।

अब भी शहर में 5 दिनों तक लगता है मेला

रायगढ़ शहर में ऐतिहासिक जन्मोत्सव को देखने के लिए अब भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। यहां पड़ोसी राज्य ओड‍िशा से भी लोग मेला देखने आते हैं। 5 दिनों तक मेला लगता है, जिस वजह से यहां यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.