Select Date:

कंपनियों की आपसी खींचतान में रेलमार्ग परियोजना का बेड़ागर्क

Updated on 07-11-2022 05:03 PM
 बस्तर-रायपुर रेलमार्ग परियोजना चार कंपनियों की आपसी खींचतान में चारों खाने चित हो गई है। रावघाट से जगदलपुर तक 140 किमी रेल पटरी बिछाने के लिए राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी), स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल), इरकान इंटरनेशनल और छत्तीसगढ़ मिनरल डवलपमेंट कार्पोरेशन (सीएमडीसी) को मिलाकर एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बस्तर रेलवे प्राइवेट लिमिटेड (बीआरपीएल) का गठन किया गया है। इन चारों कंपनियों में शुरू से सामंजस्य का अभाव रहा। इसका परिणाम यह रहा कि अब बीआरपीएल ने रेललाइन परियोजना से हाथ पीछे खींच लिया है।

बीआरपीएल ने रेलवे से कहा है कि वह इस परियोजना को अपने हाथ में ले ले। इन चारों कंपनियों के बीच जनवरी 2016 में शेयर होल्डिंग एग्रीमेंट हुआ था। इसके अनुसार एनएमडीसी की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत, सेल की 21 प्रतिशत, इरकान की 26 प्रतिशत और सीएमडीसी छत्तीसगढ़ शासन की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत रखी गई थी। मई 2016 में बीआरपीएल का छत्तीसगढ़ में पंजीयन कराया गया। शुरू में तो कुछ काम हुआ परंतु डेढ़ वर्ष के बाद ही बीआरपीएल में शामिल चारों कंपनियों में विवाद बढ़ता गया। इसकी शुरुआत सेल ने की। 2018 में सेल ने बीआरपीएल से अलग होने की इच्छा व्यक्त की। कहा कि भिलाई स्टील प्लांट के लिए दल्ली राजहरा से रावघाट तक सेल अकेले रेलमार्ग बिछा रहा है।

राज्य सरकार की पहल पर केंद्रीय इस्पात मंत्रालय ने इस मामले में दखल दिया। चारों कंपनियों की दिल्ली में बैठक बुलाकर सुलह कराई गई। 21 की जगह 12 प्रतिशत हिस्सेदारी पर सेल बीआरपीएल में बने रहने को तैयार हुआ। सेल ने जो नौ प्रतिशत हिस्सा छोड़ा उसे एनएमडीसी को लेना पड़ा। इसके बाद बीआरपीएल में एनएमडीसी की हिस्सेदारी 43 से बढ़कर 52 प्रतिशत हो गई। इसके बाद दोबारा शेयर होल्डिंग एग्रीमेंट किया गया। दावा किया गया कि अब सब ठीक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.