'भारतीय मुस्लिमों की पहचान को खत्म किया जा रहा, RSS को रोके दुनिया', पाकिस्तान ने उगला जहर
Updated on
01-05-2026 12:29 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि इस ओर दुनिया को ध्यान देने की जरूरत है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया और कश्मीर को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने भारत के लिए बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने गुरुवार को इस्लामाबाद में प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उनसे एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल किया कि कश्मीर में दखल लगातार बढ़ रही है और स्थानीय मुस्लिमों की पहचान को खत्म किया जा रहा है। ईरान युद्ध के चलते इस पर दुनिया का ध्यान नहीं जा रहा है। किताबों में भी कश्मीर के बारे में चीजें हटाई जा रही हैं और बदली जा रही हैं।
कश्मीर पर पाकिस्तान का पुराना राग
जम्मू कश्मीर के सवाल पर ताहिर ने अपने जवाब में आरोप लगाया, 'भारत सरकार ना सिर्फ कश्मीर में डेमोग्राफिक बदलाव कर रही है बल्कि उर्दू जुबान और मुस्लिमों की संस्कृति को भी खत्म करने की कोशिश कर रही है। उर्दू जुबान पूरे भारतीय उपमहाद्वीप और खासतौर से मुस्लिमों की साझा पहचान रही है। इस पर भारत के हमले को रोका जाना चाहिए।'
ताहिर ने आगे आरोप लगाया कि कश्मीर में मुस्लिमों की पहचान, भाषा और रीति रिवाज को निशाना बनाया जाना गलत है और इस पर दुनिया को ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तान हमेशा इसके लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा लेकिन दुनिया भी इस पर चुप नहीं रह सकती है। ताहिर ने यह भी दावा किया कि कश्मीर में भारत का दखल गैरकानूनी है।
जामिया और मुस्लिम निशाने पर
जामिया मिलिया में आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर कार्यक्रम को लेकर विवाद के मुद्दे पर भी पाकिस्तान कूद पड़ा है। ताहिर ने कहा कि जामिया में आरएसएस के कार्यक्रम और इसके विरोध के बारे में हमने मीडिया में पढ़ा है। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आरएसएस के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है। यह साफतौर बीजेपी सरकार की शिक्षा के हिंदूकरण की कोशिश है।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…